गुर्वेजी की डायरी पर हिमांशु गुर्वे से विशेष बातचीत

Mathematics day celebrated in Amarwara college

भारत में हर साल 23 दिसंबर को राष्ट्रीय किसान दिवस मनाया जाता है। इसी दिन भारत के पांचवें प्रधान मंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती भी होती है। किसान, भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ और ग्रामीण समृद्धि में महत्वपूर्ण योगदानकर्ता हैं। इसलिए देशभर के किसानों को समाज में उनके योगदान के लिए सम्मानित करने और उनकी सराहना करने के लिए हर साल राष्ट्रीय किसान दिवस मनाया जाता है। इस लेख में हम आपको राष्ट्रीय किसान दिवस के महत्व और चौधरी चरण सिंह के जीवन के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी देंगे।  जैसा कि आप जानते हैं कि यूपीएससी हर साल सामान्य ज्ञान से जुड़े प्रश्नों को लेकर अपने उम्मीदवारों को चौंकाती रहती है। इसलिए आपको यह सलाह दी जाती है कि आप राष्ट्रीय किसान दिवस और चौधरी चरण सिंह के जीवन से जुड़े बुनियादी तथ्यों को ठीक से समझ लें।

शहर में आवारा कुत्तों की संख्या बढने से आमजन परेशान ......मेयर ने नगर निगम को लिखा पत्र

दीनदयाल रसोई संचालन के संबंध में जिला स्तरीय समन्वय एवं अनुश्रवण समिति की बैठक संपन्न ================================================== वर्तमान में नगर निगम छिंदवाड़ा के अंतर्गत 3 स्थाई दीनदयाल रसोई, जिनमें से एक गांधीगंज, एक जिला अस्पताल के गेट नंबर 4 और एक गुरैया सब्जी मंडी में संचालित है, जिनकी निविदा के 3 वर्ष पूर्ण हो चुके हैं। इन दीनदयाल रसोई के संचालन के लिए निविदा प्रक्रिया करने एवं निविदा प्रक्रिया पूर्ण होने तक संचालन की व्यवस्था करने के संबंध में जिला स्तरीय समन्वय एवं अनुश्रवण समिति की बैठक आज कलेक्टर एवं अध्यक्ष श्री मनोज पुष्प की अध्यक्षता में कलेक्टर कक्ष में संपन्न हुई। बैठक में नगरपालिक निगम छिंदवाड़ा के महापौर श्री विक्रम अहके, आयुक्त नगरपालिक निगम श्री राहुल सिंह राजपूत, संयुक्त कलेक्टर एवं प्रभारी उप संचालक सामाजिक न्याय एवं निःशक्तजन कल्याण श्री सिद्धार्थ पटेल, प्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र सुश्री ओजस्वी काले, जिला आपूर्ति अधिकारी श्री अजीत कुजूर और सहायक परियोजना अधिकारी जिला शहरी विकास अभिकरण श्री राजाराम वरठे उपस्थित थे। बैठक में निर्णय लिया गया कि तीनों स्थाई रसोइयों के संचालन के लिए निविदा की प्रक्रिया की जाये और जब तक निविदा प्रक्रिया पूर्ण नहीं हो जाती, तब तक वर्तमान मैं संचालित कर रहे रसोई संचालक ही गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराते रहेंगे। कलेक्टर एवं समिति के अध्यक्ष श्री पुष्प ने यह भी निर्देशित किया कि समिति के सदस्य समय-समय पर दीनदयाल रसोई केंद्रों का आकस्मिक भ्रमण कर भोजन की क्वालिटी का परीक्षण भी करते रहें।

राष्ट्रीय गणित दिवस पर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खजरी में विभिन्न गतिविधियां संपन्न ================================================== भारत के बच्चों का गणित फोबिया दूर करने के लिये नवीन और नवाचारी प्रयास किये जा रहे हैं । इसी तारतम्य में गणित के प्रति बच्चों में डर मिटाकर रुचि जागृत करने के लिये राष्ट्रीय गणित दिवस पर गत दिवस शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खजरी में विभिन्न गतिविधियां संपन्न हुईं। महान गणितज्ञ रामानुजन के जन्म दिवस के मौके पर शाला के कक्षा 9वीं से 12वीं तक के छात्र-छात्राओं द्वारा विभिन्न प्रतियोगिताओं में सहभागिता की गई। कार्यक्रम संयोजक एवं नेशनल चिल्ड्रन मैथ्स अकैडमी की स्टेट डायरेक्टर डॉ.अभिलाषा जैन भांगरे ने बताया कि शाला में चार्ट मेकिंग, मॉडल मेकिंग, कविता, स्लोगन, निबंध लेखन और रंगोली प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसके माध्यम से विद्यार्थियों ने ज्यामितीय आकृतियों, सूत्र, प्रमेय, समीकरण, 3D ज्यामिति आकृतियां, वर्ग संख्याएं, गिनती और पहाड़े बनाना, गणितीय पहेली जैसी अनेक गणितीय संक्रियाओं को कबाड़ से जुगाड़ कर खेल-खेल में सहज ही सीखा। साथ ही शाला के "प्रज्ञान खगोलीय क्लब" द्वारा 22 दिसंबर की खगोलीय घटना को पृथ्वी पर चित्रांकन द्वारा विद्यार्थियों को समझाया। क्लब के पदाधिकारी सर्वश्री सुयश बघेल, हर्षिता सूर्यवंशी, अजय धुर्वे, इशा धुर्वे, कशिश ठाकरे, योगेश सूर्यवंशी और अन्य सदस्यों ने समूचे कार्यक्रम की रूपरेखा बनाई तथा प्रभारी प्राचार्य श्री व्ही.बी.श्रीवास्तव सहित शिक्षक सर्वश्री संजय ठाकुर, श्रीमती निशा सक्सेना, नीलम सक्सेना, अनीता गुर्दे, विसालम मसीह, प्रणिता डेविड, रजनी शर्मा, संध्या वर्मा, निहारिका वर्मा, सीमा सक्सेना और श्री दुबे द्वारा समूचे कार्यक्रम में सहयोग प्रदान किया गया।

राष्ट्रीय किसान दिवस की शुभकामनाएं

स्नातकोत्तर नियमित पाठ्यक्रम को पूर्ण नहीं करने वाले विद्यार्थियों को निर्धारित परीक्षा शुल्क जमा कर परीक्षा में सम्मिलित होने की सलाह ================================================== शासकीय स्वशासी स्नातकोत्तर महाविद्यालय छिंदवाड़ा के प्रभारी प्रचार्य डॉ.लक्ष्मीचंद ने बताया कि महाविद्यालय के स्नातकोत्तर नियमित पाठ्यक्रम को पूर्ण करने की समयावधि शासन द्वारा कुल 4 वर्ष निर्धारित है ऐसे विद्यार्थी जिनका प्रथम व तृतीय सेमेस्टर में एटीकेटी है या पाठ्यक्रम पूर्ण नहीं हो पाया है और समयावधि शेष है, वे निर्धारित परीक्षा शुल्क जमा कर परीक्षा में सम्मिलित हो सकते हैं ।

ग्राम चारगांव में अन्नदाता दिवस कार्यक्रम संपन्न ================================================ राष्ट्रीय कृषक दिवस के उपलक्ष्य में भारतीय स्टेट बैंक कृषि वाणिज्यिक शाखा छिंदवाड़ा के तत्वावधान में ग्राम चारगांव के ग्राम पंचायत भवन में आज अन्नदाता दिवस कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम में बैंक की योजनाओं जैसे किसान समृद्धि ऋण, कृषि गोल्ड ऋण, स्वयं सिद्धा योजना और अन्य योजनाओं की जानकारी किसानों को दी गई। कार्यक्रम का शुभारंभ अन्नदाताओं की उपस्थिति में दीप प्रज्‍ज्वलन से हुआ और कृषकों के पुष्पहार से स्वागत के बाद मुख्य प्रबंधक भारतीय कृषि वाणिज्यिक शाखा छिंदवाड़ा श्री आर.के.दुबे और मुख्य प्रबंधक साख एवं जोखिम श्री आनंद जोशी द्वारा वरिष्ठ किसान नागरिकों व अन्नदाताओं का शाल और श्रीफल भेंट कर सम्मान किया गया। कार्यक्रम का संचालन शाखा की क्षेत्राधिकारी सुश्री संध्या दुबे ने किया । कार्यक्रम को सफल बनाने में शाखा के कर्मचारियों और ग्राम के सरपंच का सराहनीय सहयोग रहा।

विकसित_भारत_संकल्प_यात्रा के अंतर्गत आज जनपद पंचायत हर्रई की ग्राम पंचायत खमतरा में शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रचार रथ के माध्यम से केन्द्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई एवं विभिन्न योजनाओं का लाभ लेने हेतु आवेदन भी प्राप्त किए गए।