भारत में हर साल 23 दिसंबर को राष्ट्रीय किसान दिवस मनाया जाता है। इसी दिन भारत के पांचवें प्रधान मंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती भी होती है। किसान, भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ और ग्रामीण समृद्धि में महत्वपूर्ण योगदानकर्ता हैं। इसलिए देशभर के किसानों को समाज में उनके योगदान के लिए सम्मानित करने और उनकी सराहना करने के लिए हर साल राष्ट्रीय किसान दिवस मनाया जाता है। इस लेख में हम आपको राष्ट्रीय किसान दिवस के महत्व और चौधरी चरण सिंह के जीवन के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी देंगे। जैसा कि आप जानते हैं कि यूपीएससी हर साल सामान्य ज्ञान से जुड़े प्रश्नों को लेकर अपने उम्मीदवारों को चौंकाती रहती है। इसलिए आपको यह सलाह दी जाती है कि आप राष्ट्रीय किसान दिवस और चौधरी चरण सिंह के जीवन से जुड़े बुनियादी तथ्यों को ठीक से समझ लें।
