कुआं में डूबने से वृद्ध महिला की मौत बिहारशरीफ:- हिलसा थाना क्षेत्र के मल बीघा गांव में कुआं में को डूब जाने से वृद्ध महिला की मौत हो गई. घटना के संबंध में बताया जाता है कि मल बिरहा गांव निवासी मंती देवी अपने घरेलू काम से पानी भरने के लिए कुआं पर गई थी जो कि संतुलन बिगड़ने से कुएं में गिर गई और तत्काल ही उसकी मौत हो गई. घटना की सूचना ग्रामीणों ने हिलसा थाना पुलिस को दी जो मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों के सहयोग से शव को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल भेज दिया इस घटना की सूचना पाकर मल बीघा पंचायत के मुखिया द्वारा मृतक के.आश्रितों को कबीर अंत्येष्टि योजना के तहत ₹3000 की राशि दी गई. वहीं परिवारिक लाभ योजना के तहत ₹20000 दिए जाने की घोषणा की गई. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है. हिन्दुस्थान समाचार/प्रमोद पाण्डेय
नालंदा में नए एसपी ने दिया योगदान क्राइम व खनन माफिया और साइबर क्राइम पर रहेगी पैनी नजर बिहारशरीफ :- मानव जीवन काल में आपका कर्तव्य ही आपकी पहचान होती है.बिहार सरकार के गृह विभाग ने एक साथ 38 आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया जिसके तहत कई जिलों के पुलिस अधीक्षक भी बदले गए इन पुलिस अधीक्षक में कुछ ऐसे भी आईपीएस अधिकारी हैं जो अपनी कार्य शैलियों से हमेशा सुर्खियों में रहे. चाहे वह मुंगेर गोलीकांड की बात हो या नालंदा में बढ़ते क्राइम ग्राफ की. बिहार सरकार के इस तबादला में नालंदा के पुलिस अधीक्षक निलेश कुमार का भी तबादला किया गया और इन्हें पटना एसटीएफ का एसपी बनाया गया जबकि नालंदा के नए पुलिस कप्तान के रूप में नवादा पुलिस अधीक्षक के रूप में अपनी सेवा दे रहे हरिप्रसाद एस को नियुक्त किया गया. पुराने एसपी निलेश कुमार का तबादला और नए एसपी हरिप्रसाद का आगमन से जिले वासियों के चेहरे पर मुस्कान आ गई और जिलेवासी एक उम्मीद के साथ यह आशा कर रहे हैं कि नए एसपी के आगमन से जिले में क्राइम का ग्राफ कैसा रहता है यह तो इनका कार्यकाल ही बताएगा क्योंकि पिछले वालों ने इतना कचरा ही फैला दिया है की चुनौतियां तो निश्चित है. नए एसपी के लिए क्या-क्या होगी चुनौतियां क्राइम कंट्रोल पर काबू पाना पहली प्राथमिकता जिले में बढ़ते क्राइम ग्राफ पर काबू पाना नए एसपी के लिए प्राथमिक तौर पर चुनौती है क्योंकि नए सरकार गठन के बाद जिस प्रकार से अपराधी बेलगाम हो गए हैं और इन अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए सरकार ने थोक दर से आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया है जिसके तहत नालंदा को नया पुलिस कप्तान मिला और इस कप्तान को जिले में क्राइम कंट्रोल करना एक चुनौती ही होगा. खनन माफियाओं से निपटना भी एक अति संवेदनशील चुनौती नालंदा जिले के कई ऐसे थाना क्षेत्र हैं जो खनन माफियाओं के आतंक के लिए हमेशा सुर्खियों में रहा है जहां खनन माफियाओं का राज चलता है अवैध बालू और मिट्टी धंधे बाजो पर कार्रवाई करना भी नए एसपी के लिए चुनौती होगा क्योंकि जिस प्रकार से जिले में अवैध खनन का कारोबार बढ़ा है कहीं ना कहीं इसके पीछे अपनों का ही हाथ नजर आता है और इनसे निपटना भी नए पुलिस अधीक्षक के लिए एक चुनौती होगी. कई कांडों का उद्भेदन नालंदा में पिछले पुलिस कप्तान के समय कई ऐसे वारदात को अंजाम दिया गया है जिसका अभी तक खुलासा नहीं हो सका और नए एसपी के लिए इन कांडों का उद्भेदन भी एक चुनौती ही होगा क्योंकि कुछ ऐसे भी अनभिज्ञ केसेस हैं जिनको सुलझा पाना उड़ती चिड़िया के पंख में हल्दी लगाने के बराबर है. जिले के कई ऐसी घटनाएं हैं जिसका महीनों बीत जाने के बाद भी खुलासा नहीं हो सका.इतना ही नहीं उस घटना में संलिप्त कोई बदमाश भी अब तक गिरफ्तार नहीं किए जा सके हैं. साइबर क्राइम का भी गढ़ है नालंदा नालंदा जिले का अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बना चुका कतरीसराय साइबर क्राइम का एक गढ़ माना जाता है. नालंदा के नए पुलिस अधीक्षक के लिए साइबर क्राइम भी एक बहुत बड़ी चुनौती होगी. ठग के इस नगरी में ठगी का धंधा को जड़ से समाप्त करने की तो बात दूर है लेकिन कहीं न कहीं इस धंधा को कम करना भी एक चुनौती है क्योंकि कतरी सराय में थाना का भी निर्माण कराया जा चुका बावजूद यह धंधा कम होने का नाम नहीं ले रहा. अब नए एसपी किस रूप में इस अपराध को चुनौती के रूप में लेते हैं यह तो देखने की बात है. जिस प्रकार से इन दिनों अपराध में वृद्धि हुई है कहीं ना कहीं प्रत्येक जिलों में नए एसपी के लिए अपराध पर काबू पाना एक चुनौती होगा क्योंकि सत्ता की हनक और राजनैतिक रहनुमाओं का दबदबा भी प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से पुलिस महकमा में देखा जाता है जिसके कारण ईमानदार एवं कर्तव्यनिष्ठ पुलिस पदाधिकारियों को कर्तव्य का निर्वहन करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है और यही कारण है कि बेहतर पुलिसिंग और कुशल नेतृत्वकर्ता पुलिस अधिकारियों को ज्यादा समय तक कप्तान का नेतृत्व करने का मौका नहीं मिल पाता है. हिन्दुस्थान समाचार/प्रमोद पाण्डेय
ट्रक से कुचलकर वृद्ध की मौत बिहारशरीफ:- जिले के सरमेरा बिहटा पथ पर माधोपुर के समीप ट्रक से कुचलकर वृद्ध की मौत हो गई घटना के संबंध में बताया जाता है कि माधोपुर गांव निवासी बृज कुमार पैदल घर जा रहे थे कि ट्रक घुमाने के दौरान चालक ने नियंत्रण खो दिया फलत वृद्ध ट्रक की चपेट में आ गये जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. घटना से आक्रोशित परिजनों ने सरमेरा- बिहटा पथ को जाम कर दिया. घटना की सूचना पाकर सरमेरा थाना पुलिस मौके पर पहूंच कर लोगों को समझा बुझाकर जाम समाप्त कराया और शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. हिन्दुस्थान समाचार/प्रमोद पाण्डेय
पिस्टल की नोंक पर 2.35 लाख की लूट बिहारशरीफ:-पावापुरी सहायक थाना क्षेत्र के सरला स्थान के समीप सोमवार की शाम में पिस्टल की नोंक पर दुकान के मुंशी से 2.35 लाख रुपया लूट लिया। लूट को अंजाम दे, बाइक सवार बदमाश आराम से फरार हो गया। लुटेरों ने, मुंशी का मोबाइल भी तोड़ दिया। पीड़ित दुर्गापुर निवासी योगेंद्र साव गल्ला दुकान में काम करते हैं। घटना को संदिग्ध बता पुलिस जांच में जुट गई है।घटना के संबंध में पीड़ित ने बताया कि वह पीएनबी की शाखा से रुपए की निकासी कर लौट रहे थे। उसी दौरान पूर्व से घात लगाए एक बाइक पर सवार दो बदमाशों ने पिस्टल का भय दिखाकर घटना को अंजाम दिया। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है. हिन्दुस्थान समाचार/प्रमोद पाण्डेय
दो बाइक सवार की सीधी टक्कर में एक की मौत बिहारशरीफ:- सिलाव थाना क्षेत्र के सीमा गांव के समीप मंगलवार की सुबह सात बजे दो बाइक की सीधी टक्कर में एक बाइक सवार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. घटना के संबंध में बताया जाता है कि सीमा गांव निवासी राकेश कुमार राजगीर से बिहार शरीफ की ओर जा रहा था वही विपरीत दिशा से दूसरे बाइक सवार ने तेज रफ्तार से आते हुए सीधे टक्कर मार दिया जिससे राकेश कुमार की मौत घटनास्थल पर हो गई. घटना की सूचना राजगीर थाना पुलिस को दी गई लेकिन 4 घंटे बीतने के बावजूद पुलिस मौके पर नहीं पहुंची जिससे आक्रोशित ग्रामीणों ने राजगीर बिहार शरीफ मुख्य पथ को जाम कर दिया घटना की सूचना पाते ही अंचलाधिकारी और वरीय पदाधिकारी घटनास्थल पर पहुंचकर मृतक के आश्रितों को ₹3000 कबीर अंत्येष्टि योजना के तहत और ₹20000 परिवारिक लाभ योजना के तहत अनुदान की राशि दी गई लेकिन फिर भी सब को अभी कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नहीं भेजा गया है जिससे ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है हिंदूस्थान समाचार/ प्रमोद पांडे
बंध्याकरण कराने आई महिलाओं को नहीं मयस्सर है बेड बिहारशरीफ:- जिले के परबलपुर प्रखंड अंतर्गत पीएचसी केंद्र में जनसंख्या नियंत्रण को लेकर 12 महिलाओं को बंध्याकरण कराया गया लेकिन इन महिलाओं को एक बेड तक मयस्सर नहीं हो सका जिससे मरीजों में काफी क्षोभ व्याप्त है.प्राप्त जानकारी के अनुसार जनसंख्या नियंत्रण को लेकर गांव में मोहल्ले में वार्ड में प्रचार प्रसार कर समुचित व्यवस्था के तहत मरीजों के लाभ के लिए स्वास्थ्य विभाग ने कई तरह की योजनाएं चला रखी है.इनमें बंध्याकरण भी एक है जिसका मुख्य बिंदुहै बंध्याकरण.आज मंगलवार को सुबह 9:00 बजे से लेकर 2:00 बजे तक 12 महिलाओं का बंध्याकरण किया गया पर किसी को वेड मुहैया नहीं हो सके और जमीन पर ही मरीजों को सुला दिया गया है.बेहोशी अवस्था में परिजन उसकी देखभाल कर रहे हैं कब इंफेक्शन से घातक बीमारी हो जाएगी यह कहना मुश्किल है इस संबंध में स्वास्थ्य प्रबंधक सत्यम कुमार से बातचीत करने की कोशिश की गई तो उन्होंने आनाकानी करते हुए पदाधिकारी का हवाला दिया. जब इस संबंध में जिला स्वास्थ्य अधीक्षक से भी वार्ता की गई तो बात करने से मुकर गए अब मरीजों की हाल किस तरह से देखी जाएगी या भरोसे ही है स्वास्थ्य महकमा. हिन्दुस्थान समाचार/प्रमोद पाण्डेय
हथकड़ी से हाथ निकाल कैदी फरार, देखते रह गए चौकीदार खाते अगर पकड़ा पुलिस बिहारशरीफ:- सारे थाने का एक कैदी मंगलवार को थाना हाजत से फरार हो गया. वहीं दूसरी ओर दो कैदियों को कोरोना जांच के लिए सदर अस्पताल लाया गया था। उसी दौरान एक बदमाश हथकड़ी से हाथ निकाल, ऑटो से छलांग मार फरार हो गया। बुजुर्ग चौकीदार अपने दो साथियों के साथ शोर मचाते रह गए। बुजुर्ग चौकीदारी को देख लग रहा था कि उन्हें खुद सुरक्षा की दरकार है।घटना से पुलिस महकमा में हड़कंप मच गया। एसपी डीएसपी व कई थानाध्यक्ष सदर अस्पताल पहुंच गए। एसपी ने चश्मदीदों से पूछताछ के बाद फरार बदमाश पर केस दर्ज करने का निर्देश नगर थानाध्यक्ष को दिया। फरार बदमाश नूरसराय के सोहासराय निवासी मो. इरफान है।बताया जाता है कि शनिवार क को नूरसराय पुलिस ने जानवर चोरी के आरोप में सोहसराय निवासी मो. इरफान और अनधन्ना निवासी हिमांशु को गिरफ्तार की थी। न्यायालय के सुपुर्द करने के पहले कैदियों को कोरोना जांच के लिए सदर अस्पताल लाया गया। उसी दौरान मौका देख एक कैदी फरार हो गया। एसपी ने बताया कि फरार कैदी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। लापरवाही में शामिल कर्मी व पदाधिकारियों की पहचान कर जांचोपरांत कार्रवाई होगी। हिन्दुस्थान समाचार/प्रमोद पाण्डेय
सोमवार को शेखपुरा - शाहपुर पथ पर सहनौरा रेलवे गुमटी के समीप एक अनियंत्रित ट्रैक्टर के सड़क किनारे पानी से भरे गड्डे में पलट जाने से 22 वर्षीय चालक बंटी कुमार की मौत हो गई। जबकि उस पर सवार मृतक के चचेरे भाई और 37 वर्षीय मनोज राम घायल हो गया।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
प्रखंड-अरियरी,पंचायत वरुणा अंतर्गत अफरडीह में V.S .पब्लिक स्कूल के द्वारा खेलकूद प्रतियोगिता के विजयी प्रतिभागियों का सम्मान समारोह एवं प्रोत्साहन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
आंखों में आंसू लिए किसानों का प्रदर्शन दीपनगर थाना अंतर्गत गोलापुर हवाई अड्डा में गुरुवार को आधा दर्जन गांव के महिला-पुरुष किसानों ने आंसू बहाते हुए प्रदर्शन किया। किसान हवाई अड्डा के विस्तारीकरण का विरोध कर रहे थे। आंदोलन में गोलापुर, बियावानी, मघड़ा, बेलदारी, गोविंदपुर, मकनपुर व दाउदपुर के किसान शामिल थे।किसानों ने बताया कि कुछ दिन पहले कुछ लोग क्षेत्र का सर्वे करने आए थे। उन्होंने कहा कि हवाई अड्डा के विस्तार के लिए सर्वे किया जा रहा है। लगभग 70 एकड़ जमीन और चाहिए। जबकि, मौजूदा समय में 35 एकड़ हवाई अड्डा परिसर है। महिलाओं ने बताया कि वे लोग छोटे किसान है। भूमि अधिग्रहण से वे लोग दाने-दाने को मोहताज हो जायेंगे।इधर, जिला प्रशासन की मानें तो इस क्षेत्र में जमीन अधिग्रहण संबंधित कोई प्रस्ताव नहीं आया है। कुछ दिन पहले बिहार सरकार के नागरिक उड्डयन विभाग के कुछ अधिकारी उन मौजों में पहले से अधिग्रहित भूमि का निरीक्षण करने गए थे। हिन्दुस्थान समाचार/प्रमोद पाण्डेय
