दो बाइक सवार की सीधी टक्कर में एक की मौत बिहारशरीफ:- सिलाव थाना क्षेत्र के सीमा गांव के समीप मंगलवार की सुबह सात बजे दो बाइक की सीधी टक्कर में एक बाइक सवार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. घटना के संबंध में बताया जाता है कि सीमा गांव निवासी राकेश कुमार राजगीर से बिहार शरीफ की ओर जा रहा था वही विपरीत दिशा से दूसरे बाइक सवार ने तेज रफ्तार से आते हुए सीधे टक्कर मार दिया जिससे राकेश कुमार की मौत घटनास्थल पर हो गई. घटना की सूचना राजगीर थाना पुलिस को दी गई लेकिन 4 घंटे बीतने के बावजूद पुलिस मौके पर नहीं पहुंची जिससे आक्रोशित ग्रामीणों ने राजगीर बिहार शरीफ मुख्य पथ को जाम कर दिया घटना की सूचना पाते ही अंचलाधिकारी और वरीय पदाधिकारी घटनास्थल पर पहुंचकर मृतक के आश्रितों को ₹3000 कबीर अंत्येष्टि योजना के तहत और ₹20000 परिवारिक लाभ योजना के तहत अनुदान की राशि दी गई लेकिन फिर भी सब को अभी कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नहीं भेजा गया है जिससे ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है हिंदूस्थान समाचार/ प्रमोद पांडे