हथकड़ी से हाथ निकाल कैदी फरार, देखते रह गए चौकीदार खाते अगर पकड़ा पुलिस बिहारशरीफ:- सारे थाने का एक कैदी मंगलवार को थाना हाजत से फरार हो गया. वहीं दूसरी ओर दो कैदियों को कोरोना जांच के लिए सदर अस्पताल लाया गया था। उसी दौरान एक बदमाश हथकड़ी से हाथ निकाल, ऑटो से छलांग मार फरार हो गया। बुजुर्ग चौकीदार अपने दो साथियों के साथ शोर मचाते रह गए। बुजुर्ग चौकीदारी को देख लग रहा था कि उन्हें खुद सुरक्षा की दरकार है।घटना से पुलिस महकमा में हड़कंप मच गया। एसपी डीएसपी व कई थानाध्यक्ष सदर अस्पताल पहुंच गए। एसपी ने चश्मदीदों से पूछताछ के बाद फरार बदमाश पर केस दर्ज करने का निर्देश नगर थानाध्यक्ष को दिया। फरार बदमाश नूरसराय के सोहासराय निवासी मो. इरफान है।बताया जाता है कि शनिवार क को नूरसराय पुलिस ने जानवर चोरी के आरोप में सोहसराय निवासी मो. इरफान और अनधन्ना निवासी हिमांशु को गिरफ्तार की थी। न्यायालय के सुपुर्द करने के पहले कैदियों को कोरोना जांच के लिए सदर अस्पताल लाया गया। उसी दौरान मौका देख एक कैदी फरार हो गया। एसपी ने बताया कि फरार कैदी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। लापरवाही में शामिल कर्मी व पदाधिकारियों की पहचान कर जांचोपरांत कार्रवाई होगी। हिन्दुस्थान समाचार/प्रमोद पाण्डेय
