स्वावलंबन की डगर पर मजदूरों के पग बिहारशरीफ:-शहर के गढ़पर स्थित प्रधानमंत्री कौशल केंद्र में गुुरूवार को गरीब कल्याण रोजगार अभियान योजना के तहत प्रशिक्षित प्रवासी मजदूरों के बीच किट का वितरण किया गया। डीएम योगेंद्र सिंह ने मजदूरों के बीच किट का वितरण करते हुए कहा कि लॉकडाउन में लौटे प्रवासी मजदूरों के बीच भारत सरकार द्वारा गरीब कल्याण रोजगार अभियान के तहत शिक्षित मजदूरों को विभिन्न प्रकार के कोर्स करा, उन्हें आत्मनिर्भर बनाया गया है। ताकि वे प्रशिक्षण प्राप्त कर स्वरोजगार से जुड़ सकें। संस्थान के संचालक दीपेंद्र नाथ अश्क ने बताया कि इस अभियान के तहत अब तक 340 प्रवासी मजदूरों को सिलाई, ब्यूटीशियन समेत अन्य कोर्सो में प्रशिक्षण दिया गया है। प्रशिक्षणोपरांत फरवरी 2021 तक संस्थान द्वारा ही इन्हें रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा । इस मौके पर जिला महाप्रबंधक सत्येंद्र चौधरी, उप विकास आयुक्त राकेश कुमार, सौरव कुमार, अनामिका, राजेश सिंह, पंकज कुमार, अभिजीत कुमार, संजीव कुमार, ललिता, रेखा, स्नेहलता , शिम्पी, पूनम, अस्मिता, पूजा, समेत संस्थान से जुड़े अन्य लोग मौजूद थे। हिन्दुस्थान समाचार/प्रमोद पाण्डेय

स्वावलंबन की डगर पर मजदूरों के पग बिहारशरीफ:-शहर के गढ़पर स्थित प्रधानमंत्री कौशल केंद्र में गुुरूवार को गरीब कल्याण रोजगार अभियान योजना के तहत प्रशिक्षित प्रवासी मजदूरों के बीच किट का वितरण किया गया। डीएम योगेंद्र सिंह ने मजदूरों के बीच किट का वितरण करते हुए कहा कि लॉकडाउन में लौटे प्रवासी मजदूरों के बीच भारत सरकार द्वारा गरीब कल्याण रोजगार अभियान के तहत शिक्षित मजदूरों को विभिन्न प्रकार के कोर्स करा, उन्हें आत्मनिर्भर बनाया गया है। ताकि वे प्रशिक्षण प्राप्त कर स्वरोजगार से जुड़ सकें। संस्थान के संचालक दीपेंद्र नाथ अश्क ने बताया कि इस अभियान के तहत अब तक 340 प्रवासी मजदूरों को सिलाई, ब्यूटीशियन समेत अन्य कोर्सो में प्रशिक्षण दिया गया है। प्रशिक्षणोपरांत फरवरी 2021 तक संस्थान द्वारा ही इन्हें रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा । इस मौके पर जिला महाप्रबंधक सत्येंद्र चौधरी, उप विकास आयुक्त राकेश कुमार, सौरव कुमार, अनामिका, राजेश सिंह, पंकज कुमार, अभिजीत कुमार, संजीव कुमार, ललिता, रेखा, स्नेहलता , शिम्पी, पूनम, अस्मिता, पूजा, समेत संस्थान से जुड़े अन्य लोग मौजूद थे। हिन्दुस्थान समाचार/प्रमोद पाण्डेय

समाजसेवी सह पैक्स अध्यक्ष स्व0 श्याम नन्दन सिंह के निधन बिहारशरीफ : जदयू के वरिष्ठ नेता, जे0पी0 आंदोलन को मजबूती प्रदान करने वाले मगध क्षेत्र के प्रबल स्तम्भ, प्रखर समाजसेवी, गरीबों के हमदर्द एवं रहुई पैक्स के अध्यक्ष स्व0 श्याम नन्दन सिंह के निधन पर नालन्दा विधान सभा के सदस्य तथा राज्य के पूर्व ग्रामीण विकास एवं संसदीय कार्य मंत्री, श्रवन कुमार ने गहरा शोक प्रकट किया है । श्री कुमार ने कहा कि श्री सिंह के निधन से केवल जदयू को अपूरणीय क्षति ही नहीं वरन् मगध क्षेत्र ने एक सहिष्णु राजनीतिज्ञ एवं समाजसेवी खो दिया है । उन्होंने कहा कि स्व0 सिंह समग्र क्रांति आंदोलन के अग्रणी पंक्ति में खड़े वैसे राजनेता थे जिन्होंने समाजवादी विचारधारा का राजनीति में प्रवेश की अलख जगायी । वे किसानों एवं शोषित वंचित समाज की भलाई के लिए उनकी सेवा में सदैव उपलब्ध रहे साथ ही सहकारिता के क्षेत्र में हमेशा बढ़-चढ़कर अपना योगदान देते रहे । वे सभी जाति वर्ग के लोगों के उत्थान की लड़ाई लड़ते रहे तथा आमजन के प्यारे थे । श्री कुमार ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए ईश्वर से कामना की है कि स्व0 श्याम नन्दन सिंह के परिजन को दुःख की इस घड़ी में धैर्य एवं सहन शक्ति प्रदान करें । हिन्दुस्थान समाचार/प्रमोद पाण्डेय

किशोर की मौत के बाद रोड़ेबाजी बिहारशरीफ:-हरनौत थाना क्षेत्र के मुढ़ारी गांव के पास गुरुवार की सुबह बस से कुचलकर किशोर की मौत के बाद ग्रामीणों ने हंगामा किया। छात्र बस पर चढ़ रहा था। उसी दौरान चालक ने बस आगे बढ़ा दी। जिससे किशोर बस की चपेट में आकर कुचल गया और उसकी मौके पर जान चली गई। आक्रोशितों ने बस को घेरकर रोड़ेबाजी करनी कर दी। सवार यात्रियों के साथ चालक भी किसी तरह कूदकर फरार हो गया। इसके बाद उग्र भीड़ बस जलाने का प्रयास करने लगी। हालांकि, तब तक पुलिस दलबल के साथ आ गई थी। पुलिस ने वाहन को जलने से बचा लिया।मृतक वेना थाना क्षेत्र के शहवाजपुर गांव निवासी रामईश्वर यादव का 17 वर्षीय पुत्र शुभम कोचिंग जाने के लिए बस पर सवार हो रहा था। उसी दौरान दुर्घटना हुई। ग्रामीणों ने मुआवजा की मांग करते हुए सड़क जाम कर दिया। करीब तीन घंटे हंगामा के बाद परिवार को मुआवजा का चेक मिल। तब पुलिस शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल ले गई। हिन्दुस्थान समाचार/प्रमोद पाण्डेय

सिओं व पुलिस टीम पर जानलेवा हमला बिहारशरीफ:-नूरसराय थाना क्षेत्र के वृजपुर गांव में गुरूवार को सैकड़ों बदमाशों ने सीओ व पुलिस टीम पर रोड़ेबाजी व लाठियां चलाते हुए जानलेवा हमला कर दिया। सैकड़ों की भीड़ टीम पर टूट पड़ी। सुरक्षा कर्मियों की संख्या कम होने के कारण पुलिस को पीछे हटना पड़ा। इसके बाद डीएसपी संजय कुमार, एसडीओ संजय कुमार सिंह दलबल के साथ आ गए। गांव को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया। तब उपद्रवी भाग गए। कुछ उपद्रवी को मौके से पकड़ा गया। टीम सरकारी जमीन पर निर्माण कार्य रोकने गई थी। घटना में तीन पुलिसकर्मी जख्मी हुए। सीओ व थाना का वाहन भी क्षतिग्रस्त हुआ।लोजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष राजू पासवान के इशारे पर हमला का आरोप लग रहा है। सीओ प्रभाकर पटेल ने बताया कि बाबा मंदिर के पश्चिम सरकारी जमीन पर गांव के ही लोजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष राजू पासवान के इशारे पर कुछ लोग अवैध निर्माण कर कर रहे थे। निर्माण कार्य रोकने पर हमला किया गया। हालांकि, लोजपा नेता ने सीओ के आरोपों को गलत बताया। इस संबंध में डीएसपी संजय कुमार ने बताया कि पुलिसकर्मी गांव में फ्लैग मार्च कर रहे हैं। हमलावरों की पहचान कर कार्रवाई की जा रही है। कुछ को पकड़ा गया है। वीडियो फुटेज से बदमाशों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी। हिन्दुस्थान समाचार/प्रमोद पाण्डेय

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

ओवरलोड दो ट्रैक्टर को पुलिस ने किया जप्त | विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।    

28 वी राज्य स्तरीय बाल विज्ञान काँग्रेस का आयोजन 27 से 30 दिसंबर मधेपुरा में होना था ।जो कोरोना काल के चलते गूगल मीट पर ऑनलाइन रूप से प्रारंभ किया गया ।रविवार को पहले दिन के कार्यक्रम में भागलपुर मुंगेर बेगूसराय लखीसराय और शेखपुरा के बाल वैज्ञानिकों ने अपनी प्रस्तुति दी । जिसमें भागलपुर से 5 मुंगेर से पांच बेगूसराय से 10 तथा शेखपुरा से पांच बाल वैज्ञानिकों ने अपनी परियोजना का प्रस्तुतीकरण किया । सभी प्रस्तुतीकरण एक से बढ़कर एक थी । शेखपुरा जिला के सभी बाल वैज्ञानिक प्लस टू उच्च विद्यालय बरबीघा में सुबह 9:30 बजे उपस्थित हुए । तथा अपनी प्रस्तुति दी। सभी बाल वैज्ञानिकों की प्रस्तुति होने के बाद इनमें से 50 बाल वैज्ञानिक का चयन किया जाएगा । उसके बाद उनकी संवर्धन कार्यशाला के बाद 30 बाल वैज्ञानिक का चयन नेशनल प्रतियोगिता के लिए किया जाएगा ।इस अवसर पर गूगल मीट पर बाल विज्ञान काँग्रेस के राज्य स्तरीय सभी पदाधिकारी एवं निर्णायक मंडल के सदस्य उपस्थित थे । प्लस टू उच्च विद्यालय बरबीघा में इस प्रतियोगिता में बच्चों के सहयोग के लिए जिला समन्वयक आचार्य गोपाल जी संयुक्त समन्वयक नरेंद्र कुमार प्रभाकर त्रिवेदी रंजीत कुमार अमर कुमार इत्यादि शिक्षक गण मौजूद थे ।जिले के बाल वैज्ञानिक इस प्रकार थे ।बाल वैज्ञानिक का नाम/ विद्यालय का नाम /आयु वर्ग /शहरी-ग्रामीण/ परियोजना का शीर्षक/ मार्गदर्शक शिक्षक शिवम कुमार राम प्रसाद भगवतीचरण आदर्श टाउन उच्च विद्यालय बरबीघा / सीनियर /शहरी / बाढ़ सुरक्षा हेतु नाव /आनंद मोहन सिन्हा,आदित्य कुमार डीएम मॉडल स्कूल शेखपुरा /सीनियर /शहरी/ चुंबकीय लाभ/ दिलीप कुमार,आराध्या श्री +२ उच्च विद्यालय बरबीघा /सीनियर /शहरी/ मोबाइल उपयोग का दुष्प्रभाव/ लवली कुमारी,ईशा कुमारी प्लस टू उच्च विद्यालय बरबीघा/ सीनियर/ शहरी /बरबीघा क्षेत्र का औषधीय पौधा /पूनम कुमारी,वैष्णवी कुमारी संस्कार पब्लिक स्कूल शेखपुरा/ जूनियर/ शहरी/ घरेलू मास्क निर्माण उपयोग एवं फायदा /राजीव कुमार का नाम शामिल है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।