जिले के चेवाडा प्रखंड अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्र संख्या -28 उत्तरी भाग में सहायिका पद पर रही सुशीला कुमारी की असामयिक मौत के उपरांत आश्रित को चार लाख रुपए की चेक राशि अनुग्रह अनुदान के रूप में दी गई। जिला प्रोग्राम पदाधिकारी तृप्ति सिन्हा ने मृतका के पति रामखेलावन साव को अपने हाथों से चेक राशि उपलब्ध कराई। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
आत्मा शेखपुरा के सौजन्य से जिला में खाद , बीज और कीटनाशक के खुदरा या थोक दुकान खोलने को इच्छुक अभ्यर्थियो का प्रशिक्षण यहां शुरू किया गया है। इस प्रशिक्षण में 40 लोगों का एक बैच बना कर लोगों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
Transcript Unavailable.
शेखपुरा किसानों की समस्याओं को लेकर देश के अंदर हो रहे किसान आंदोलन के मजबूती प्रदान करने के शेखपुरा सीपीआई जिला कार्यकारिणी की बैठक कार्यानंद शर्मा भवन स्टेशन रोड शेखपुरा मे सीताराम माँझी के अध्यक्षता मे आयोजित हुआ। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
घाटकुसुम्भा प्रखंड अंतर्गत रामगढ़ में आरोग्य दिवस कार्यक्रम स्थल पर टीकाकरण के साथ 9 माह से पाँच वर्ष के बच्चों को विटामिन ए की दवाई पिलाई गई।पिरामल स्वास्थ्य के बिटीओ सेराज हसन द्वारा वहाँ उपस्थित समुदाय के लोगों को जानकारी दी गई ।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
शेखोपुरसराय प्रखण्ड के नीमी गाँव में बुधवार को आयोजित आरोग्य दिवस पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डाॅ विपीन कुमार ने 9 माह से 5 वर्ष के बच्चे को विटामिन ए की दवा पिलाकर अभियान की शुरुआत की ।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
स्वास्थ्य विभाग बिहार सरकार द्वारा चलाये जा रहे विटामिन ए0 छः माही सघन खुराक अभियान का सुभारंभ प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ0 राजेन्द्र कुमार सिंहा एवं प्रशासनिक पदाधिकारी डॉ0 फैसल अरसद के साथ सी0डी0पी0ओ0 सह डी0पी0ओ0 इंचार्ज तृप्ति सिन्हा द्वारा किया गया।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
मंगलवार को एस. के.आर. कालेज बरबीघा के सभागार में महान गणितज्ञ डा. श्रीनिवास रामानुजम का जन्म दिवस मनाया गया जिसकी अध्यक्षता डा. कृष्ण कुमार ने किया| अतिथियों एवं छात्रों का स्वागत महाविद्यालय के प्राचार्य डा.नवल प्रसाद ने किया|मुख्य वक्ताओं में डा शशि रंजन, डा अर्जुन पाण्डेय, प्रो विद्या प्रकाश मौर्य, डा यू के भगत प्रो अशोक कुमार आदि ने डा रामानुजन एवं गणित दिवस के बारे में विस्तार से प्रकाश डाला। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
जीविका की शेखपुरा इकाई अंतर्गत शेखोपुर सराय प्रखंड में आज जीविकोपार्जन को एक नई दिशा प्रदान करते हुए रौशन जीविका महिला संकुल संघ के द्वारा ग्रामीण बाजार की शुरुआत की गई।रौशन संकुल संघ की अध्यक्षा एवं ग्रामीण बाजार की अध्यक्षा ने सम्मिलित रूप से ग्रामीण बाजार का उद्घाटन किया।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
उत्पाद विभाग और जिला शराब निरोधी टीम ने संयुक्त रूप में शराब कारोबार के खिलाफ सघन छापामारी अभियान चलाया। अभियान के दौरान बीस लीटर की मात्रा में देशी शराब और दो हजार लीटर अर्द्ध निर्मित शराब बरामद किया गया।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
