मंगलवार को जमालपुर सत बिगही देवी स्थान में शेखपुरा ब्राह्मण एकता मंच की बैठक रखी गयी।बैठक की अध्यक्षता निरंजन पांडेय ने की। बैठक का नेतृत्व मनोज पांडेय द्वारा की गई।बैठक में संगठन की मजबूती को लेकर चर्चा की गई। साथ ही संगठन के विस्तार पर जोर दिया गया। इस अवसर पर बीत रहे साल और आने वाले नए साल को लेकर एक दूसरे को बधाई और शुभकामनाएं दी।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

नया दौर परियोजना के अंतर्गत सोमवार को बरबीघा प्रखंड के कई पंचायतों के महिला (उषा देवी, माधुरी देवी, शबाहत बाजम आरा, ललिता देवी) एवं पुरुष (दिनानाथ कुमार, गोपाल कुमार,सुर्खाब आलम, धर्मेंद्र कुमार मांझी, रंजीत कुमार सुधीर पासवान)जनप्रतिनिधियों के द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सह रेफ़रल अस्पताल बरबीघा का भ्रमण किया गया।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

Transcript Unavailable.

बृहस्पतिवार को बरबीघा बिधानसभा के शेखपुरा पश्चिमी मण्डल के कोसरा गांव में किसान चौपाल सह जनता कार्यकर्ता धन्यबाद आभार कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसके मुख्य अतिथि हिसुआ के निर्वतमान बिधायक अनिल सिंह और भाजपा प्रदेश मंत्री डॉ पूनम शर्मा थे।

बृहस्पतिवार को शहर के एक कोरोना से ग्रसित व्यक्ति की मौत पर प्रशासन द्वारा मृतक के आश्रित को चार लाख रुपए की सरकारी सहायता राशि उपलब्ध कराई गई । सूत्रों ने बताया कि नगर क्षेत्र के बंगालीपर निवासी देवेंद्र प्रसाद की मौत कोरोना से हो गई थी। जिला प्रशासन द्वारा सरकार के प्रोटोकॉल के अनुसार 4 लाख रुपये का अनुदान दिया गया ।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

भारतीय डाक विभाग के द्वारा बेटियों के सुनहले भविष्य के लिए संचालित किए गए सुकन्या समृद्धि खाता योजना आज की बचत कल की बेहतर सुरक्षा के तौर पर माना जाने लगा है। तभी तो लोग अपने अपने बेटियों के सुनहले भविष्य के लिए डाकघरों में सुकन्या समृद्धि खाता खुलवाने में लगे हैं।

Transcript Unavailable.

एक की हत्या समेत 4 की मौत से दहला नालंदा बिहारशरीफ:- चंडी थाना इलाके में गुरुवार को एक हत्या समेत कुल चार लोगों की मौत हुई। तीन की जान सड़क दुर्घटना में गई। चंडी थाना क्षेत्र के जलालपुर गांव के खंधा में गुरुवार को कीचड़युक्त पईन से किशोर की लाश मिली। मृतक रंजन बिंद का 12 वर्षीय पुत्र आदित्या उर्फ शिवा मंगलवार शाम से लापता था। बदमाशों ने गला घोंटकर बच्चे की हत्या की। वही दूसरी घटना इसी थाना क्षेत्र के भासिन बिगहा गांव के समीप गुरुवार को बोलेरो से कुचलकर बच्ची की मौत हो गई। घटना में फुफेरा भाई जख्मी हो गया। मौत से गुस्साए ग्रामीणों ने मुआवजा की मांग करते हुए सड़क जामकर हंगामा शुरू कर दिया। मृतका राजेश राम की 7 वर्षीया पुत्री मोूना कुमारी है। इसी तरह बदरवाली गांव के समीप गुरुवार को झरझरिया के टक्कर 65 वर्षीय रामनरेश सिंह की मौत हो गई। घटना में रणवीर पासवान का पुत्र देवेन्द्र प्रसाद भी जख्मी हो गया। गुस्साए ग्रामीणों ने झरझरिया में आग लगा दी। जिससे ठेली धू-धूकर जल गया।इधर, बिहटा-सरमेरा मार्ग पर दस्तुरपुर चौराहा के समीप भी गुरुवार को बाइक की टक्कर से स्कूटी सवार महिला की मौत हो गई। जबकि, महिला के पति समेत दो लोग घटना में जख्मी हो गए। मृतका सिलाव थाना क्षेत्र के नानद गांव निवासी अनिल कुमार की पत्नी गायत्री देवी है। वही सिलाव थाना क्षेत्र विंडीडीह गांव के समीप गुरुवार को बदमाशों ने ई-रिक्शा चालक को गोली मार दी। जख्मी हालत में चालक रिक्शा लेकर कुछ दूर तक भागा। इसके बाद सड़क पर गिर गया। जख्मी पावापुरी ओपी के दशरथपुर निवासी चालक को इलाज के लिए विम्स लाया गया।घटना के संबंध में बताया जाता है कि चालक, कदमतर गांव के समीप पैसेंजर को छोड़कर लौट रहा था। उसी दौरान रास्ते में पूर्व से घात लगाए बदमाशों ने चालक को गोली मार दी। थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस घटना की जांच में जुट गई है। जांचोपरांत स्पष्ट होगा। हिन्दुस्थान समाचार/प्रमोद पाण्डेय

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.