किशोर की मौत के बाद रोड़ेबाजी बिहारशरीफ:-हरनौत थाना क्षेत्र के मुढ़ारी गांव के पास गुरुवार की सुबह बस से कुचलकर किशोर की मौत के बाद ग्रामीणों ने हंगामा किया। छात्र बस पर चढ़ रहा था। उसी दौरान चालक ने बस आगे बढ़ा दी। जिससे किशोर बस की चपेट में आकर कुचल गया और उसकी मौके पर जान चली गई। आक्रोशितों ने बस को घेरकर रोड़ेबाजी करनी कर दी। सवार यात्रियों के साथ चालक भी किसी तरह कूदकर फरार हो गया। इसके बाद उग्र भीड़ बस जलाने का प्रयास करने लगी। हालांकि, तब तक पुलिस दलबल के साथ आ गई थी। पुलिस ने वाहन को जलने से बचा लिया।मृतक वेना थाना क्षेत्र के शहवाजपुर गांव निवासी रामईश्वर यादव का 17 वर्षीय पुत्र शुभम कोचिंग जाने के लिए बस पर सवार हो रहा था। उसी दौरान दुर्घटना हुई। ग्रामीणों ने मुआवजा की मांग करते हुए सड़क जाम कर दिया। करीब तीन घंटे हंगामा के बाद परिवार को मुआवजा का चेक मिल। तब पुलिस शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल ले गई। हिन्दुस्थान समाचार/प्रमोद पाण्डेय
