बुधवार को जिला शिक्षा पदाधिकारी नंदकिशोर राम ने जिले के घाट कुसुंभा प्रखंड अन्तर्गत गगौर गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय केवट टोला , मध्य विद्यालय और उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गगौर का औचक निरीक्षण किया। वे दोपहर बाद लगभग ढाई बजे तीनों स्कूलों में पहुंचे। निरीक्षण के दौरान प्राथमिक विद्यालय में एक शिक्षक नवनीत कुमार उपस्थित मिले। जबकि एक अन्य शिक्षक अवकाश पर थे।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

मंगलवार को बिहार पुलिस मेंस एसोसिएशन शाखा शेखपुरा के पदाधिकारियों ने पुलिस केंद्र में पुष्प गुच्छ देकर कर नए पुलिस अधीक्षक कार्तिकेय शर्मा का स्वागत किया। पदभार संभालने के बाद नए एसपी पुलिस लाइन पहुंचकर पुलिस पदाधिकारियों और पुलिस कर्मियों से मिले ।

मंगलवार की शाम शेखपुरा - लखीसराय मुख्य सड़क मार्ग पर एकसारी गांव मोड के समीप सड़क किनारे पानी से भरे गड्डे से एक 50 वर्षीय अज्ञात महिला की लाश पुलिस ने बरामद की है। नगर थाना अध्यक्ष विनोद राम ने बताया कि पुलिस को महिला की लाश गड्डे में रहने की सूचना मिलने के तुरन्त बाद घटनास्थल पर पहुंचकर उसकी लाश को पानी से निकाल कर जब्त कर लिया गया। ।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

जल जीवन हरियाली दिवस पर पूरे जिले में लोगों ने सीएम नीतीश कुमार के संवाद को सुना। सीएम का संबोधन सुनने जुटी जीविका शेखपुरा की दीदियों में एक अलग ही उत्साह देखने को मिला।पटना के अधिवेशन भवन में आयोजित जल-जीवन-हरियाली दिवस के कार्यक्रम को वेबकास्टिंग के जरिए पूरे राज्य भर में देखा और सुना गया।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नगर इकाई शेखपुरा के द्वारा रामाधीन महाविद्यालय में नगर इकाई का गठन किया गया ।जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर प्रवास में आए प्रदेश कार्यकारिणी परिषद सदस्य गोपी कुमार, प्रोफ़ेसर अमित कुमार, रोहित कुमार, आकाश कश्यप ने स्वामी विवेकानंद जी और मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित किया और दीप प्रज्वलित करने के उपरांत नगर इकाई का विस्तार किया गया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

एसपी कार्तिकेय शर्मा ने यहाँ पदभार लेने के अब अपनी प्राथमिकता गिनाई। उन्होंने शराब माफिया और खनन माफिया की कमर तोड़ने को अपनी प्रथमिकता सूचि में सबसे उपर रखा है। मीडियाकर्मियों से बातचीत करते हुए उन्होंने आमलोगों से पुलिस की मदद में आगे आने की अपील की। उन्होंने आमलोगों को अपने आसपास हो रहे गैरकानूनी करतूतों की छोटी से छोटी जानकारी पुलिस से साझा करने की अपील की है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

पूर्व विधान पार्षद का निधन, जिले में शोक की लहर बिहारशरीफ:नालंदा जिले के पूर्व विधान परिषद सदस्य व नालंदा जिला परिषद के पूर्व अध्यक्ष कपिल देव प्रसाद सिंह का शनिवार सुबह छह बजे पटना के तारा हॉस्पिटल में निधन हो गया। पोखरपुर निवासी कपिलदेव सिंह की तबियत लंबे समय से खराब चल रही थी। ब्रेन हेमरेज के बाद तारा हॉस्पिटल,पटना में ऑपरेशन हुआ था, लेकिन ऑपरेशन के 17 दिन बाद उनका निधन हो गया। वह करीब 68 साल के थे। वह अपने पीछे पत्नी, तीन बेटे-बहू, पोता-पोती के साथ परिवार के अन्य सदस्यों को छोड़ कर चले गए। एक समय कपिल देव प्रसाद सिंह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और लालू प्रसाद के करीबी माने जाते थे। 2001 में 23 वर्ष बाद हुए चुनाव में उस समय के केंद्रीय रेलमंत्री नीतीश कुमार अपने गृह जिले नालंदा में अपने स्वजातीय जिला परिषद के सदस्यों के बीच एकजुटता लाने में सफल नहीं हो पाए थे। जिसके कारण नालंदा से 2001 में कपिल देव प्रसाद सिंह ने आसानी से अध्यक्ष पद पर कब्जा जमा लिया था। हिन्दुस्थान समाचार/प्रमोद पाण्डेय

चाकू घोंप कर बुजुर्ग की हत्या बिहारशरीफ:- बिंद थाना क्षेत्र के खानपुर गांव में दलान में सो रहे वृद्ध की चाकू घोंप कर रविवार की रात्रि हत्या कर दी गई. घटना के संबंध में बताया जाता है कि वृद्ध बिंदेश्वरी यादव खानपुर निवासी खाना खाकर अपने दलान में सो रहे थे वहीं रात्रि में अपराधियों ने घुसकर उन्हें चाकू घोंप कर हत्या कर दिया..सुबह जब उनके पुत्र संजय यादव दलान की ओर गए तो देखा कि पिता का शव क्षत-विक्षत दलान में पड़ा हुआ था घटना की सूचना बिंद थाना पुलिस को दी गई जो मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल भेज दिया है.संजय यादव के बयान पर एक प्राथमिकी थाना में दर्ज की गयी हैं बिंद थाना अध्यक्ष अभय कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के लिए सघन छापामारी अभियान की जा रही है. हिंदुस्तान समाचार प्रमोद कुमार पांडे