चरकावा निचली डीह निवासी राहुल कुमार पिता रमेश दास रफीगंज से दवा लेकर घर जा रहा था इसी बीच चरकावा नहर के अनील यादव के लड़का जिंटू कुमार के द्वारा मारपीट किया जिससे वह घायल हो गया। घायल का ईलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किया गया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

जिला के 29 चिकित्सा केंद्रों पर कोरोना वैक्सीन का किया गया ड्राई रन बिहारशरीफ:-कोरोना वैक्सीनेशन की पूर्व तैयारी को लेकर आज शुक्रवार को जिला के 29 चिकित्सा केंद्रों में ड्राई रन आयोजित किया गया। ड्राई रन का आयोजन सभी 20 पीएचसी, रेफरल अस्पताल अस्थावां/ चंडी/ इस्लामपुर/ कल्याण बिगहा, अनुमंडल अस्पताल राजगीर/ हिलसा, विम्स पावापुरी एवं सदर अस्पताल में दो केंद्रों पर किया गया। प्रत्येक केंद्र पर पच्चीस पच्चीस लोगों को सभी निर्धारित प्रोटोकॉल का अनुपालन करते हुए मौक वैक्सीन लगाया गया। वैक्सीन लगाने के बाद निर्धारित प्रोटोकॉल के तहत सभी लोगों को आधे घंटे के लिए चिन्हित ऑब्जरवेशन कक्ष में रखा गया, जहां चिकित्सा पदाधिकारी सभी आवश्यक दवाओं के साथ तैनात थे। जिलाधिकारी श्री योगेंद्र सिंह ने भी सदर अस्पताल में ड्राई रन का निरीक्षण किया। उन्होंने जिला एवं फील्ड स्तर पर कोल्ड चेन में वैक्सीन के स्टोरेज की क्षमता के बारे में जानकारी ली। बताया गया कि जिला स्तर पर सदर अस्पताल के कोल्ड चेन सिस्टम में 1.5 लाख वैक्सीन तथा अन्य अस्पतालों के कोल्ड चेन सिस्टम में 1.39 लाख, कुल 2.89 लाख वैक्सीन स्टोरेज की क्षमता उपलब्ध है। उन्होंने मौके पर उपस्थित वैक्सीनेटर एवं ऑब्जरवेशन कक्ष में तैनात डॉक्टर से भी बातचीत कर छोटी छोटी चीजों के बारे में जानकारी ली तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिया। उन्होंने बायो मेडिकल वेस्ट का डिस्पोजल निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुरूप सुनिश्चित करने का स्पष्ट रूप से निर्देश दिया। इस अवसर पर सिविल सर्जन सहित अन्य चिकित्सा पदाधिकारी मौजूद थे। हिन्दुस्थान समाचार/प्रमोद पाण्डेय

कलाबाजारी करते डीलर गिरफ्तार, प्राथमिकी दर्ज बिहारशरीफ: शुक्रवार को गिरियक प्रखंड के गिरियक स्थिति जनवितरण प्रणाली दुकान में गिरियक सीओ चंद्रशेखर कुमार के द्वारा औचक निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के क्रम में विक्रेता विद्या चंद्र प्रसाद के दुकान मे पांच विभिन्न कमरों से लगभग 331 बोरा चावल एवं 134 बोरा गेहूं खाद्यान्न पाया गया कुल 232. 5 क्विंटल एवं एक अन्य कमरे से 71 बोरा चावल एसएफसी के बोरे से निकालकर प्लास्टिक के बोरे में कालाबाजारी के उद्देश्य से रखा हुआ रंगे हाथ पकड़ा ।इस अवसर पर गिरियक सीओ ने जन वितरण प्रणाली विक्रेता स्टाफ एवं जन वितरण पंजी की मांग की तो विक्रेता द्वारा टालमटोल किया गया एवं पंजी संधारित नहीं किए गए हैं की बात दिखाया गया एवं पंजी संधारित नहीं किए जाने की बात बताई गई । इसके अलावा छापेमारी में ईपीओएस मशीन के भंडार एवं विक्रेता के भंडार मे उपलब्ध खाद्यान्न की मात्रा में काफी अंतर पाया गया । कालाबाजारी के चलते पांचो कमरों को सील कर दिया गया एवं गिरियक थाने में प्राथमिकी दर्ज करते हुए कानूनी कार्यवाही की गई. हिन्दुस्थान समाचार /प्रमोद पाण्डेय

हत्या के विरोध में व्यवसायियों ने किया बाजार बंद बिहारशरीफ:- जिले के छबिलापुर थाना क्षेत्र के बाजार इलाके में गुरुवार की रात बदमाशों ने किराना दुकानदार अनुराग साव को गोली मारकर जख्मी कर दिया था। घटना के विरोध में शुक्रवार को दुकानदारों ने दुकानें बंद कर विरोध जताया। ग्रामीणों ने बताया कि शाम में कुछ बदमाशों ने सामान लेकर रुपया नहीं दिया। जिससे दुकानदार की कहासुनी हुई। शाम में वह दुकान बंदकर घर जा रहे थे। उसी दौरान बदमाशों ने उन्हें पीछे से गोली मार दी। जख्मी विम्स में इलाजरत हैं |दुकानदारों ने थानेदार पर गंभीर आरोप लगाया। बताया कि पुलिस भू-माफियाओं का साथ देती है। इलाके में बदमाशों का बोलबाला है। भूमि धंधेबाज रुपए के बल पर कमजोर ग्रामीणों की जमीन कब्जा कर रहे हैं। हिन्दुस्थान समाचार/प्रमोद पाण्डेय

बृहस्पतिवार को शेखपुरा पहुंचने पर पशु एवं मत्स्य मंत्री बिहार सरकार, मुकेश साहनी जी का शेखपुरा जिला में पार्टी कार्यकर्ताओं एवम उनके समर्थकों ने पुष्प गुच्छ एवम फूल माला देकर भव्य स्वागत किया। उनका स्वागत करने वालों में परशुराम चौहान , विद्यानंद चौहान, मनोज चौहान सहित अन्य शामिल थे। वे बीती शाम मुंगेर के रास्ते शेखपुरा पहुंचे। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

शेखोपुरसराय प्रखंड क्षेत्र के नीमी पंचायत के पहड़िया गांव में शरारती तत्वों के द्वारा एक धान की पुंज में आग लगा दी गई । आग लगने से गांव में अफरा तफरी मच गई। आग लगने का खुलासा नहीं हो सका है ।इस संबंध में जानकारी देते हुए पीड़ित परिवार उपेंद्र चौधरी ने बताया कि शरारती तत्वों के द्वारा धान के पुंज में आग लगा दी गई ।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

मैं दिलीप पांडे मोबाइल वाणी न्यूज़ एक्सप्रेस से किसान संगठन के नेता राजेश टिकट की अध्यक्षता में आज गुरुवार दिल्ली के टिकरी बॉर्डर सिंधु बॉर्डर हरियाणा राजस्थान बॉर्डर इस तरह से कई बॉर्डरों पर 7000 ट्रैक्टरों से अपना किसान प्रदर्शन शक्ति दिखाएंगे केंद्र सरकार को। यह आज दिल्ली के चारों ओर बॉर्डर पर 7000 ट्रैक्टर से निकालेंगे और साथ में आज एक गाइडलाइन जारी करेगी किसान आगे की रणनीति के लिए धन्यवाद

शेखोपुरसराय प्रखंड क्षेत्र के ई किसान भवन शेखोपुर सराय में बुधवार के दिन हर खेत तक सिंचाई का पानी योजना को लेकर एक बैठक का आयोजन किया गया । जिसकी अध्यक्षता शेखोपुरसराय प्रखंड के कृषि पदाधिकारी विनोद रविदास की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

शेखोपुरसराय प्रखण्ड अंतर्गत मोहब्बतपुर पंचायत के पन्हेसा गाँव में बुधवार को आँगनवाड़ी केंद्र संख्या-37 पर ग्राम स्वास्थ्य स्वच्छता एवं पोषण दिवस सह आरोग्य दिवस का आयोजन किया गया जिसमें गर्भवती महिलाओं का प्रसव पूर्व जाँच,आयरन कैल्शियम की गोली का वितरण किया गया एवं बच्चों का टीकाकरण का कार्य किया गया।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

अरियरी प्रखंड मुख्यालय फरपर स्थित कृषि विज्ञान केन्द्र के प्रांगण में जिला के चिन्हित पच्चीस युवक एवम युवतियों का समेकित रूप में मशरूम की खेती का प्रशिक्षण शुरू किया गया है।इस बाबत केन्द्र के प्रभारी डॉ विनय कुमार मंडल ने बताया कि पांच दिनों तक चलनेवाले इस प्रशिक्षण में प्रशिक्षणार्थियों को अलग से प्रायोगिक प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।