कलाबाजारी करते डीलर गिरफ्तार, प्राथमिकी दर्ज बिहारशरीफ: शुक्रवार को गिरियक प्रखंड के गिरियक स्थिति जनवितरण प्रणाली दुकान में गिरियक सीओ चंद्रशेखर कुमार के द्वारा औचक निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के क्रम में विक्रेता विद्या चंद्र प्रसाद के दुकान मे पांच विभिन्न कमरों से लगभग 331 बोरा चावल एवं 134 बोरा गेहूं खाद्यान्न पाया गया कुल 232. 5 क्विंटल एवं एक अन्य कमरे से 71 बोरा चावल एसएफसी के बोरे से निकालकर प्लास्टिक के बोरे में कालाबाजारी के उद्देश्य से रखा हुआ रंगे हाथ पकड़ा ।इस अवसर पर गिरियक सीओ ने जन वितरण प्रणाली विक्रेता स्टाफ एवं जन वितरण पंजी की मांग की तो विक्रेता द्वारा टालमटोल किया गया एवं पंजी संधारित नहीं किए गए हैं की बात दिखाया गया एवं पंजी संधारित नहीं किए जाने की बात बताई गई । इसके अलावा छापेमारी में ईपीओएस मशीन के भंडार एवं विक्रेता के भंडार मे उपलब्ध खाद्यान्न की मात्रा में काफी अंतर पाया गया । कालाबाजारी के चलते पांचो कमरों को सील कर दिया गया एवं गिरियक थाने में प्राथमिकी दर्ज करते हुए कानूनी कार्यवाही की गई. हिन्दुस्थान समाचार /प्रमोद पाण्डेय
