चाकू घोंप कर बुजुर्ग की हत्या बिहारशरीफ:- बिंद थाना क्षेत्र के खानपुर गांव में दलान में सो रहे वृद्ध की चाकू घोंप कर रविवार की रात्रि हत्या कर दी गई. घटना के संबंध में बताया जाता है कि वृद्ध बिंदेश्वरी यादव खानपुर निवासी खाना खाकर अपने दलान में सो रहे थे वहीं रात्रि में अपराधियों ने घुसकर उन्हें चाकू घोंप कर हत्या कर दिया..सुबह जब उनके पुत्र संजय यादव दलान की ओर गए तो देखा कि पिता का शव क्षत-विक्षत दलान में पड़ा हुआ था घटना की सूचना बिंद थाना पुलिस को दी गई जो मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल भेज दिया है.संजय यादव के बयान पर एक प्राथमिकी थाना में दर्ज की गयी हैं बिंद थाना अध्यक्ष अभय कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के लिए सघन छापामारी अभियान की जा रही है. हिंदुस्तान समाचार प्रमोद कुमार पांडे
