बिहार राज्य के चेनारी प्रखंड के मल्हीपुर पंचायत से हमारे श्रोता मोबाइल वाणी के माध्यम से बताना चाहते है की, ग्रामीण क्षेत्रों में अब भी बहुत धीमी गति से टीकाकरण कार्य हो रहा है। अब तक केवल दो बार ही सामुदायिक केंद्र पर टीकाकरण का आयोजन किया गया है।
चेनारी प्रखंड के गहनी पंचायत में नल-जल योजना के तहत कार्य तो किया गया है। लेकिन इसके तहत कार्य होने के बाद भी लोगों को पानी की सुविधा नहीं प्राप्त हो पा रही है। जिसके कारण ग्रामीणों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है
बिहार के रोहतास जिले के चेनारी बाजार से यशवंत कुमार ने बिहार मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि चेनारी बाजार के जन अधिकार केंद्र के पास की सड़क में बारिश होते ही जलजमाव हो जाता है। हल्की बारिश होने पर ही सड़क में घुटने भर तक पानी भर जाता है जिससे राहगीरों को परेशानी होती है
बिहार के रोहतास जिले के चेनारी प्रखंड के मल्लीपुर गाँव के प्रिंस कुमार ने बिहार मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया की उनके गाँस की सड़क में गद्दे हो गए है। इससे लोगों को आने जाने में बहुत परेशानी हो रही है। कई बार दुर्घटना भी हो जाती है
बिहार में डॉक्टरों ने 18 जून को कार्य बहिष्कार करने का संकल्प लिया है डॉक्टरों का मानना है कि डॉक्टर के साथ हो रहे भेदभाव जैसे मारा पीटी वेतन में कमी शहीद का दर्जा ना मिलना है इत्यादि मांगों को लेकर डॉक्टरों ने 18 जून को सुबह 8:30 बजे से लेकर 12:30 बजे तक कार्य बहिष्कार करने का आवाहन किया है इसमें आपातकालीन वार्ड तथा करो ना ड्यूटी छोड़कर सभी कार्य बंद रहेंगे
बिहार के रोहतास ज़िला के चेनारी प्रखंड के सिंघपुर ग्राम से प्रिंस कुमार ने बिहार मोबाइल वाणी के माध्यम से गुड्डू कुमार से उनके मुखिया द्वारा किये गए कार्यों पर बात की। गुड्डू ने बताया की आने वाले चुनावों में ऐसा मुखिया चुनेंगे जो पढ़ा लिखा न भी हो पर गाँव का भ्रमण कर गाँव में होने वाले कार्यों की समीक्षा करते रहे। उन्होने बताया कि वर्तमान मुखिया ने कोई विशेष कार्य नहीं किया है।नाली,गली ,नल जल के तहत कोई कार्य नहीं हुआ।वर्षों से नाली बनने का कार्य हो रहा पर अब तक सही से नहीं बन पाया है।घर के निकट कचड़ा भरा रहता है , सड़क भी सही नहीं है जिस कारण पानी भरा रहता है। आने जाने में लोगों को बहुत समस्या होती है।
पर्यावरण का संबंध हमारे आस-पास के उन सभी महत्वपूर्ण चीजों से है, जिनका हमारे जीवन में महत्वपूर्ण स्थान है। इसके अंतर्गत वायु, जल, पेड़े-पौधे, नदी, तालाब आदि जैसी महत्वपूर्ण चीजें आती है। वर्तमान समय में जलवायु परिवर्तन और ग्लोबल वार्मिंग के कारण पर्यावरण पर कई गंभीर संकट उत्पन्न हो गये, इसके साथ ही प्रदूषण द्वारा उत्पन्न प्रदूषक भी पर्यावरण को क्षति पहुंचाते है। जिससे पर्यावरण का स्तर दिन-प्रतिदिन गिरता ही जा रहा है। यदि हमने समय रहते पर्यावरण रक्षा के लिए प्रयास नही किया तो वह दिन दूर नही जब हमारे अस्तित्व पर संकट आ जायेगा।
sachin raj
बिहार बोर्ड से इस बार जो स्टूडेंट मैट्रिक पास कर लिए हैं उनको अगले क्लास यानी इंटर में एडमिशन लेने के लिए अगले सप्ताह से बिहार बोर्ड ने आवेदन स्वीकृत करने का आदेश जारी किया है जिसके अनुसार स्टूडेंट 10 कॉलेज का चॉइस फिलिंग कर सकते हैं
