चेनारी को नगर पंचायत का दर्जा मिलने के बाद नगर पंचायत के अधिकारियों ने नगर पंचायत में सुंदरीकरण और क्षेत्र में लाइट गई व्यवस्था करने में नगर पंचायत जुड़ गया है आज नगर पंचायत में और नगर पंचायत के अध्यक्ष के उपस्थिति में नाली का साफ-सफाई कराया गया जिससे ग्रामीणों में खुशी व्याप्त है
चेनारी को नगर पंचायत बनाने से चेनारी बाजार वासियों में खुशी का माहौल है नगर पंचायत बनने के उपरांत आज चेनारी में चेनारी नगर पंचायत के अध्यक्ष बसंत कुमार के उपस्थिति में चेनारी बाजार में कराया गया नाली साफ का कार्य इससे ग्रामीणों में खुशी है ग्रामीण बताते हैं कि अब चेनारी के दिन उभरने वाले हैं
गाँव के लोगों कोविड-19 का वैक्सीन लगवाने से डर रहे हैं।उन लोगों का कहना है कि शुरू में जब वैक्सीन दी जा रही थी,तो बहुत से लोगों की जान गई थी।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
बिहार राज्य के शेखपुरा जिले के चेनारी प्रखंड के मल्लीपुर पंचायत से मोबाइल वाणी संवाददाता आशीष कुमार ने जानकारी दी कि ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता की कमी और विभिन्न तरह की फैली भ्रांतियों के कारण लोग कोरोना का टीका नहीं लेना चाहते हैं।ग्रामीणों में इस बात का भय है की हमने अगर टीका लिया तो हमारी मृत्यु हो जायेगी विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
चेनारी प्रखंड में अब ही कोरोना की जाँच की जा रही है। लेकिन जाँच नये संक्रमित मरीज नहीं मिल रहे हैं। लेकिन अब ही हमें सतर्क रहना होगा। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
बरबीघा प्रखंड अंतर्गत गोड्ही औऱ बरबीघा गाँव में करोना से बचाव हेतु टीकाकरण शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें प्रखंड विकास पदाधिकारी ,पंचायती राज पदाधिकारी ,फील्ड मॉनिटर प्रशांत कुमार, आशा, सेविका, सुपरवाइजर, इंदिरा आवास सहायक मनरेगा कार्यक्रम पदाधिकारी ,शिक्षक, विकास मित्र ,टोला सेवक, विकास मित्र के माध्यम से घर-घर जाकर जागरूक किया गया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
शुक्रवार को डीएम इनायत खान अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में वीडियो कांफ्रेसिग के माध्यम से टीकाकरण के संबंध में सभी बीडीओ , सभी पीएचसी प्रभारी , जीविका , आईसीडीएस , प्रखंड के प्रभारी अधिकारी आदि के साथ समीक्षा किया। उन्होंने बताया कि तीन प्रखंड बरबीघा, अरियरी और शेखपुरा 60% टीकाकरण संपन्न किया है।
वैश्विक महामारी में कोविड का संक्रमण की रफ्तार जिला में धीरे-धीरे कम हो रही है ।पिछले 24 घंटे में 807 सैंपल की जांच की गई है, जिसमें मात्र 04 पॉजिटिव केस पाए गए हैं ।अभी तक जिले में 63885 सैंपल की जांच की गई है। जिसमें 4627 पॉजिटिव केस मिले हैं ।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
आज मल्हीपुर गाँव के बुजुर्ग आदमी से पूछा गया कि आपका मुखिया कैसा होना चाहिए तो उन्होंने अपना जवाब बहुत ही बेहतरीन तरीके से दिया।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
चेनारी प्रखंड के मल्हीपुर पंचायत में ग्राम सिंहपुर के प्राथमिक विद्यालय में कोरोना महामारी के कारण लगी लॉकडाउन के कारण से विद्यालय बंद हैं। लेकिन स्कूल का कमरा खुला होने के कारण नशा करने वाले लोगों का यहाँ जमावड़ा लगा रहता है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
