बिहार रोहतास ज़िले के चेनारी प्रखंड के मल्लीपुर पंचायत के प्रिंस कुमार ने बिहार मोबाइल वाणी के माध्यम से कोरोना टीका लेने वाली एक बुजुर्ग महिला से बात की। महिला ने बताया कि उन्होंने टीका लिया और उसके बाद उनकी तबियत बिगड़ गयी। आँगनवाड़ी वाली आशा बहु, जिन्होंने टीका दिलाया था वो देखने तक नहीं आयी। महिला ने बताया कि तबियत अधिक ख़राब होने की स्थिति में उनको सूद पर पैसे लेकर इलाज करना पड़ा। अब वो इतनी डर गयी है कि उनको टीका लेने का मन नहीं है।

बिहार राज्य से हमारी श्रोता मोबाइल वाणी के माध्यम से कह रही है कि उनका सभी इंधन इस वर्षा में भींग गया है। साथ ही कह रही है कि रहने के लिए सरन नहीं है खाने के लिए राशन नहीं है मुखिया अपने व्यक्ति को चिन कर इंदिरा आवास देते हैं जिस वजह से वो बहुत परेशान है

शनिवार को समाहरणालय शेखपुरा के परिसर से डीडी सी सत्येंद्र कुमार सिंह ने नुक्कड़ नाटक टीम को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर सी एस डॉ कृष्ण मुरारी प्रसाद सिंह , पिरामल के प्रतिनिधि विशाल कुमार के साथ- कई अधिकारी उपस्थित थे। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

शेखोपुरसराय प्रखंड क्षेत्र के अंतर्गत शनिवार के दिन पन्हेसा गांव में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट की घटना घटी। इस मारपीट की घटना में रामानुज सिंह नामक व्यक्ति बुरी तरह से घायल हो गए। जिसे स्थानीय लोगों के द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शेखोपुरसराय में भर्ती कराया गया।

शनिवार को बरबीघा थाना पुलिस ने नगर के नारायण पुर गाँव में छापामारी कर एक शराब कारोबारी को चार लीटर देशी शराब के साथ धर दबोचा।छापामारी का नेतृत्व थाना अध्यक्ष सह पुलिस निरीक्षक जय शंकर मिश्रा ने किया।उनके साथ पुलिस अवर निरीक्षक रंजन कुमार भी शामिल थे। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

जिला में थम चुकी को रोना की लहर शनिवार को अचानक तेज होते नजर आई। गत सप्ताह से सैंपल जांच के दौरान जहां तीन से चार लोग पोजीटिव मिल रहे थे।लेकिन शनिवार को स्वास्थ्य विभाग से सैंपल जाँच का मिले रिपोर्ट ने लोगों को हतप्रभ कर दिया।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

नगर परिषद क्षेत्र शेखपुरा के मकदुमपुर पहाड़ के तलहटी के गहरे पानी में डूबने से हुई दो छात्रों की असामयिक मौत के बाद पूर्व विधायक सह जद यू जिलाध्यक्ष रणधीर कुमार सोनी उनके शोक-संतप्त परिजनों से शनिवार मिलने पहुँचे। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

नव गठित नगर पंचायत अन्तर्गत चरुआमां गांव में वर्षों से अवैध रूप से संचालित बूचड़खाना संचालकों के विरूद्ध स्थानीय थाना में एक प्राथमिकी दर्ज की गई है । इस बाबत थाना अध्यक्ष सह प्रशिक्षु पुलिस उपाधीक्षक कल्याण आंनद ने बताया कि इस अवैध बूचड़खाने के विरूद्ध पुलिस को लिखित शिकायत मिली थी। शिकायत के आलोक में घटना स्थल पर पहुंच कर पुलिस ने मामले की जाँच की।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.