अधिक बारिश से खेतों में जलजमाव हो जाने से सब्जियों की खेती को बहुत नुक्सान पहुँचा है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

सर्पदंश से महिला की मौत बिहारशरीफ 13 जून हि स:- परवलपुर थाना क्षेत्र के कतरू बीघा गांव में शनिवार की सुबह घर में झाड़ू लगा रहे महिला को सर्प डसने से इलाज के दौरान मौत हो गई. मृतिका की पहचान कद्दू दीघा गांव निवासी रजिया देवी के रूप में की गई है.घटना के संबंध में बताया जाता है कि रजिया देवी अपने घर की साफ सफाई में जुटी थी जहां झाड़ू लगाने के दरमियान सर्प ने डस लिया.आनन-फानन में परिजनों ने उसे झाड़-फूंक करते हुए निजी चिकित्सक के यहां इलाज के लिए भर्ती कराया.जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया.अंत में परिजनों ने उसे परवलपुर रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया.जहां भी चिकित्सक महिला को मृत घोषित कर दिया.घटना की सूचना पाकर परवलपुर पंचायत के मुखिया मृतक के आश्रितों को संतावना देते हुए कबीर अंत्येष्टि योजना के तहत ₹3000 की राशि प्रदान की.साथ ही सरकार द्वारा दिए जाने वाले आपदा प्रबंधन के तहत मुआवजे की राशि दिलाए जाने का आश्वासन दिया. हिन्दुस्थान सामाचार/ प्रमोद पाण्डेय

Transcript Unavailable.

बिहार राज्य के रोहतास जिले के चेनारी प्रखंड , मल्लीपुर पंचायत से शुभम कुमार ने बिहार मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि उनके गाँव की सड़कें तथा नालियों की स्थिति बहुत ही दयनीय है। बारिश के दिनों में पानी सड़कों पर आ जाता है जिससे लोगों को बहुत समस्या होती है

बिहार राज्य के रोहतास ज़िला के चेनारी प्रखंड से मुन्ना कुमार ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि दिनांक 1 मार्च 2021 को मोबाइल वाणी पर एक समस्या रिकॉर्ड कर बताया गया था कि चेनारी-मल्हीपुर स्टेट हाईवे की स्थिति दयनीय है। जल जमाव की समस्या अक्सर होती है ,पानी निकासी के लिए कोई व्यवस्था नहीं है।पानी जमा रहने के कारण कई लोग सड़क हादसे में चोटिल भी हुए है। ख़बर रिकॉर्ड करने के बाद प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचल अधिकारी से इस समस्या के विषय में बात की गई। जिस पर पदाधिकारियों द्वारा पानी निकासी की व्यवस्था करने का आश्वासन दिया गया था। ख़बर का असर यह हुआ कि प्रखंड विकास पदाधिकारी सुनील कुमार एवं अंचल अधिकारी रविंद्र कुमार द्वारा चेनारी-मल्हीपुर स्टेट हाईवे में पानी निकासी के लिए नाली का निर्माण करवा दिया गया है

राज्य निर्वाचन आयोग ने बाढ़ को ध्यान में रखते हुए पंचायत चुनाव कराने का निर्णय लिया है आने वाले समय में चुनाव होने वाले हैं जोकि चुनाव आयोग को दिसंबर से पहले पंचायत चुनाव को निपटा लेना होगा तथा बाढ़ प्रभावित इलाकों में कैसे चुनाव कराना है इसका खाका तैयार किया जा रहा है

चेनारी प्रखंड के राम दुलारी गंगा उच्च विद्यालय के ग्राउंड में मिट्टी करण किया गया था। कुछ महीना पुर्व ही इस पर सरकार ने कई लाख रुपया खर्चा किया। लेकिन अभी भी जलजमाव की स्थिति बनी हुई है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।