बिहार राज्य के रोहतास ज़िला के चेनारी प्रखंड से मुन्ना कुमार ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि दिनांक 1 मार्च 2021 को मोबाइल वाणी पर एक समस्या रिकॉर्ड कर बताया गया था कि चेनारी-मल्हीपुर स्टेट हाईवे की स्थिति दयनीय है। जल जमाव की समस्या अक्सर होती है ,पानी निकासी के लिए कोई व्यवस्था नहीं है।पानी जमा रहने के कारण कई लोग सड़क हादसे में चोटिल भी हुए है। ख़बर रिकॉर्ड करने के बाद प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचल अधिकारी से इस समस्या के विषय में बात की गई। जिस पर पदाधिकारियों द्वारा पानी निकासी की व्यवस्था करने का आश्वासन दिया गया था। ख़बर का असर यह हुआ कि प्रखंड विकास पदाधिकारी सुनील कुमार एवं अंचल अधिकारी रविंद्र कुमार द्वारा चेनारी-मल्हीपुर स्टेट हाईवे में पानी निकासी के लिए नाली का निर्माण करवा दिया गया है
