सदर प्रखंड अंतर्गत हथिया वा ओपी क्षेत्र अन्तर्गत सरिका गाँव से गत चार माह पूर्व एक परिवार को घर से भगा दिए जाने के बाद एस पी कार्तिकेय शर्मा के निर्देशों के आलोक में उक्त परिवार को बीती शाम पुलिस सुरक्षा में पुनः गाँव पहुँचाया गया।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
गुप्त सूचना के आधार पर नगर थाना पुलिस ने मटोखर गांव स्थित एक घर में छापामारी कर घर में छुपाकर रखे गए 2 सौ बोतल विदेशी शराब बरामद करने में सफलता पाई।छापामारी का नेतृत्व नगर थाना अध्यक्ष सह पुलिस निरीक्षक विनोद राम ने किया।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
रविवार को सदर प्रखंड के हथियावा गांव के सटे टाटी नदी में निर्मित भव्य एवम अद्वितीय जलीय सूर्य मन्दिर में स्थापित देवी - देवताओं की मूर्तियों के प्राण - प्रतिष्ठा के मौके पर आयोजित नौ दिवसीय सीताराम महायज्ञ को लेकर भव्य और विशाल कलश यात्रा निकाला गया।कलश यात्रा में हजारों की संख्या में महिलाएं और कुंवारी कन्याएं भाग ली। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
बिहार राज्य के चेनारी प्रखंड से जसवंत कुमार ने बिहार मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि विगत 2 दिनों से हो रही बारिश के कारण चेनारी के सड़कों पर लबालब पानी भरा हुआ है। पानी भरने का कारण यह है कि जो सांसद मद से नाला निर्माण कराया गया था उस पर अभी तक स्लैब नहीं डाला गया जिसके कारण बाजार के दुकानदारों ने कचरा डालकर उसे जाम कर दिया है। अब सड़क पर पानी का निकासी नहीं होने से हो रही है परेशानी बढ़ गयी है और अब दुकानदार कहते हैं कि हम लोगों की अब रोजी रोजगार कैसे चलेगा कुछ दिन पहले सुबह शाम लॉकडाउन ही लगा रहता था
मल्हीपुर गाँव में रिमझिम बारिश होने से दो बच्चों पर गिरा दीवार। दोनों बच्चे गंभीर रूप से घायल है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
बरबीघा प्रखंड अंतर्गत कबीरपुरा, कल्याणपुर , सुभानपुर में आयोजित शिविर में कोरोनारोधी टिकाकरण के लिए लोगों में काफी भ्रम की स्थिति फ़ैली हुई थी। जिसके कारण लोग टीका लेने में हिचकिचा रहे थे ।इसकी सूचना बरबीघा रेफरल अस्पताल के प्रशासनिक पदाधिकारी डॉ0 फैसल अरसद को मिलने पर तुरन्त कबीरपुरा पहुँचकर वार्ड सदस्य सुर्खाब आलम पिरामल से नीरज कुमार स्वास्थ्य प्रबंधक राजन कुमार, निशांत कुमार, इंदु कुमारी, के साथ लोगों को टीकाकारण के फायदो के बारे में घर घर जाकर लोगों को समझाया एवं मन में बैठे डर को दूर किया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
रविवार को सुरक्षित हम और आप कार्यक्रम के तहत जिलाधिकारी इनायत खान के आदेश के आलोक में अरियरी प्रखंड के हुसैनाबाद में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से कलाकारों ने को विड -19 से बचाव के टीका पर फैले भ्रम को दूर किया । साथ ही टीकाकरण के लिए सब को प्रेरित किया।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
सदर प्रखण्ड के जयमंगला गाँव में रविवार को मंगलम वाटर प्रोडक्ट्स का शुभारंभ किया गया। पूर्व विधायक सह जद यू जिलाध्यक्ष रणधीर कुमार सोनी ने इस वाटर प्लांट का उद्घाटन किया। इस बाबत जानकारी देते हुए प्लांट के संचालक अविनाश कुमार मृत्युंजय ने बताया कि इस प्लांट से जिले के लोगों को एक सप्ताह के अंदर बहुत ही कम कीमत पर पीने का शुद्ध पानी मिलने लगेगा।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
बिहार राज्य से हमारे श्रोता मोबाइल वाणी के माध्यम से बताना चाहते है की,जिन लोगों के पास स्मार्टफोन है वो आसानी से अपना रजिस्ट्रेशन करवा लेते हैं। लेकिन जिनके पास स्मार्टफोन नहीं वो कैसे करवायें टीकाकरण के लिए पंजीकरण।
Transcript Unavailable.
