बिहार के रोहतास ज़िला के चेनारी प्रखंड के सिंघपुर ग्राम से प्रिंस कुमार ने बिहार मोबाइल वाणी के माध्यम से गुड्डू कुमार से उनके मुखिया द्वारा किये गए कार्यों पर बात की। गुड्डू ने बताया की आने वाले चुनावों में ऐसा मुखिया चुनेंगे जो पढ़ा लिखा न भी हो पर गाँव का भ्रमण कर गाँव में होने वाले कार्यों की समीक्षा करते रहे। उन्होने बताया कि वर्तमान मुखिया ने कोई विशेष कार्य नहीं किया है।नाली,गली ,नल जल के तहत कोई कार्य नहीं हुआ।वर्षों से नाली बनने का कार्य हो रहा पर अब तक सही से नहीं बन पाया है।घर के निकट कचड़ा भरा रहता है , सड़क भी सही नहीं है जिस कारण पानी भरा रहता है। आने जाने में लोगों को बहुत समस्या होती है।