जिला पुलिस के साइबर सेल ने गुम या चोरी हुए मोबाइल का पता करने का काम शुरू किया है। शनिवार को पुलिस कार्यालय में एसपी ने कहा कि जिले भर में चोरी व गुम हुए मोबाइलों में कुल 43 मोबाइल बरामद किए गए हैं। जिनका मोबाइल था, उनको कार्यालय बुलाकर सुपुर्द कर दिया गया। ऑडियो पर क्लिक कर सुनें पूरी ख़बर...
शनिवार दोपहर 3:00 बजे थाना परिसर में सीओ रविंद्र कुमार एवं थाना अध्यक्ष राकेश कुमार के उपस्थिति में चौपाल लगाया गया जिसमें प्रखंड क्षेत्र से आए लोगों का समस्याओं को सुना गया और जमीनी स्तर की समस्या का निदान किया गया
बिहार राज्य से यशवंत कुमार की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से श्वेता गुप्ता से हुई। श्वेता कहती है कि वो 19 वर्ष की हो गई है। उन्होंने कुछ दिन पहले ही पोर्टल पर पंजीकरण करवाया था। उन्हें दो दिन पहले ही टीका लगना था लेकिन टीका नहीं होने के कारण समय टल कर 3 जुलाई आया। जब वो अस्पताल गई तो देखा कि अस्पताल में सफ़ाई की कोई व्यवस्था नहीं है और भीड़ के कारण कई घंटे इंतज़ार के बाद ही उनकी बारी आई और उन्होंने पहला डोज़ लिया।
बिहार राज्य के रोहतास ज़िला के चेनारी प्रखंड से प्रिंस कुमार ,मोबाइल वाणी के माध्यम से बताते है कि डीलर द्वारा राशन उसी को दिया जाता है जिसका अंगूठा लगा है। जिसका अंगूठा नहीं लगा है उसे डीलर राशन नहीं देते हैं। मनमाने तरह से डीलर राशन वितरित करते है। इस माह का राशन अगले माह में दिया जाता है तथा जिसका देरी हो जाता है उसे राशन देने से मना कर देते है। ऐसे ही गाँव के लोगों को रोज़ी रोटी की समस्या है ऐसे में राशन नहीं मिल पाने से समस्या बढ़ गई है। बीडीओ से शिकायत करने पर भी कोई समाधान नहीं निकला है।
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
केंद्र सरकार ने उज्ज्वला योजना के तहत पहले तो गरीबों को चूल्हे और धुएं से मुक्ति तो दिला दी। लेकिन, अब वे एलपीजी गैस सिलिंडर के बढ़ते कीमत के बोझ तले दब गए हैं। जिले में योजना की स्थिति काफी खराब है। सिलिंडर के दाम बढ़ने के बाद योजना के लाभुक सिलिंडर की रिफिलिंग नहीं करवा रहे हैं। जिले में तीन माह से यह आंकड़ा 25 से 30 फीसद तक पहुंच गया है। वर्तमान में स्थिति यह है कि योजना के सिलिंडर से छोटे-छोटे फास्टफूड काउंटर, होटल और लोगों के घरों का चूल्हा जल रहा है। जिले में उज्ज्वला योजना के तहत 50 हजार लाभुक हैं। रसोई गैस की कीमत कम थी, तो लाभुक भी गैस पर भोजन बनाते थे। जनवरी माह से गैस सिलिंडर की कीमत में तीसरी बार बढ़ोतरी हुई है। लाभुको का कहना है कि पहले में गैस सब्सिडी लगभग 450 रुपये खाता में आ जाया करता था। लेकिन अब घटकर 85 रुपये हो गया है। फरवरी में दो बार गैस सिलिंडर के दाम बढ़े। पहली बार चार फरवरी को 25 रुपये और 15 फरवरी 50 रुपये का इजाफा हुआ। अब यह तीसरी बार फिर से 25 रुपये की बढ़ोतरी हुई है।आखिरकार हमलोगों का जीवनयापन कैसे होगा!
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, सीबीएसई की ओर से 12वीं बोर्ड का रिजल्ट 31 जुलाई 2021 को जारी किया जाना है. सीबीएसई 10वीं का टैबुलेशन संपन्न हो चुका है, इसके नतीजे 15 जुलाई तक आ सकते हैं. सीबीएसई ने हाल ही में सभी स्कूलों के लिए एक नोटिस जारी किया था. इस नोटिस के जरिए बोर्ड ने 11वीं के अंकों से सावधान रहने को कहा था क्योंकि ये नंबर सीबीएसई कक्षा 12 के परिणाम 2021 की गणना में प्रमुख भूमिका निभाएंगे.छात्रों का मूल्यांकन क्रमशः 30, 30 और 40% के अनुपात में कक्षा 10, 11 और 12 में प्राप्त अंकों के आधार पर किया जाएगा.सीबीएसई 12वीं के छात्रों के लिए जारी अहम नोटिस में स्कूलों से ऐसे छात्रों को चिन्हित करने को कहा गया है, जो ऑनलाइन क्लास या प्री बोर्ड और छमाही परीक्षाओं में शामिल नहीं हुए हैं.बोर्ड ने ऐसे छात्रों को प्रमोट न करने का फैसला लिया है. सीबीएसई की ओर से जारी सर्कुलर में कहा गया है कि ऑनलाइन क्लास में शामिल न होने वाले या प्री बोर्ड और छमाही परीक्षाओं में गायब रहने वाले छात्रों को अनुपस्थित माना जाएगा. ऐसे छात्रों को परीक्षा देने का विकल्प मिलेगा या नहीं, इसका फैसला बोर्ड आगे करेगा.
शेखोपुरसराय प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत अंबारी गांव के कुएं में बीती मध्य रात्रि भैंस गिर गई। जिसे ग्रामीणों की सूझबूझ और अथक परिश्रम के कारण गहरे कुंए से निकाल लिया गया।भैंस अंबारी गांव के ही फकीरा महतो का बताया जा रहा है । भैंस को कुएं में गिरने की खबर पूरे गांव में आग की तरह फैल गई। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
