जिला न्यायालय परिसर में शुक्रवार को शिविर लगाकर कोरोना वायरस का टीकाकरण किया गया। इस टीकाकरण शिविर में बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं ,अधिवक्ता लिपिक के साथ-साथ न्यायालय में कार्य करने वाले कर्मचारियों ने टीका लगवाया ।कोरोना के विरुद्ध लड़ाई में टीका लेने वाले मैं उत्साह देखा गया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
शुक्रवार को नवसृजित नगर पंचायत के कार्यालय का विधिवत उद्घाटन किया गया। मालूम हो कि प्रखंड के दो पंचायतों को नगर पंचायत में शामिल करके शेखोपुर सराय नगर पंचायत का गठन किया गया है। जिला एएसडीएम राजीव कुमार के द्वारा नगर पंचायत के कार्यालय हेतु शेखो पुरसराय में बने ई किसान भवन में तत्कालीन इस कार्यालय का शुभारंभ किया गया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
प्रखण्ड के चरूआँवा गाँव में शुक्रवार को मस्जिद के निकट अधिकारियों ने कोविड टीकाकरण हेतू लोगों को जागरूक किया । इस दौरान मौजूद प्रखण्ड विकास पदाधिकारी अमरेंद्र कुमार अमर,प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डाँ विपीन कुमार,पिरामल स्वास्थ्य के बीटीओ पप्पू कुमार राय ने कोविड टीकाकरण को लेकर ग्रामीणों में उत्पन्न भ्रम-भ्रांतियाँ को दूर किया गया और सभी ग्रामीणों से वैक्सिन लेने की अपील की गई ।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
शुक्रवार के दिन कृषि विज्ञान केन्द्र अरियरी के प्रांगण में शेखोपुरसराय प्रखंड अंतर्गत प्रेमचंद बीघा गांव के बीस किसानों के बीच एक एक बीघा भूमि में अरहर के प्रत्यक्षण बीज बुवाई हेतु उन्नत किस्म का बीज वितरित किया गया। इस बाबत केन्द्र प्रभारी सह कृषि वैज्ञानिक डॉ विनय कुमार मंडल ने बताया कि किसानों को राजीव लोचन प्रभेद का अरहर बीज मुहैया कराया गया है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
शुक्रवार के दिन राजकीय जीएनएम स्कूल की छात्राओं ने सिविल सर्जन कार्यालय का घेराव की। स्कूल में तीन वर्षीय शिक्षा हासिल कर चुकी छात्राओं ने जिला स्वास्थ्य विभाग द्वारा उनसे कोरोना काल में ड्यूटी ली गई। लेकिन अब तक उन छात्राओं को विभाग द्वारा सर्टिफिकेट मुहैया नहीं कराया गया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
नियमित टीकाकरण के कारण शुक्रवार को केवल 15 स्थानों पर जिला में कोविड से बचाव का टीका दिए जाने का काम किया गया। नियमित टीकाकरण सप्ताह के बुधवार और शुक्रवार को किया जाता है। कोरोना महामारी के कारण नियमित टीकाकरण कार्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है। अब इसे भी तेज़ करने का प्रयास किया जा रहा है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
गुप्त सूचना के आधार पर शुक्रवार को बरबीघा थाना पुलिस ने शहर के मिशन चौक के समीप घात लगाकर रांची से एक टाटा इंडिका कार में छुपाकर सैंपल के रूप में लाए जा रहे 82 बोतल विदेशी शराब सहित दो लोगों को गिरफ्तार कर ली। सूत्रों ने बताया कि गिरफ्तार दोनों युवकों में कार चालक और रांची निवासी संजय यादव और जयरामपुर थाना क्षेत्र के तेउस गांव निवासी व कारोबारी संकट मोचन शामिल है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
सदर प्रखंड अंतर्गत सिरारी ओपी के वर्मा गांव स्थित एक घर से ग्रामीणों ने प्रेम प्रसंग में प्रेमिका से मिलने मध्य रात्रि को उसके घर पहुंचे युवक को धर दबोचा। जिसे बाद में ओपी पुलिस के हवाले कर दिया गया। पकड़े गए युवक के विरूद्ध छेड़खानी की एक प्राथमिकी दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
