बिहार राज्य के रोहतास ज़िला के चेनारी प्रखंड से प्रिंस कुमार ,मोबाइल वाणी के माध्यम से बताते है कि डीलर द्वारा राशन उसी को दिया जाता है जिसका अंगूठा लगा है। जिसका अंगूठा नहीं लगा है उसे डीलर राशन नहीं देते हैं। मनमाने तरह से डीलर राशन वितरित करते है। इस माह का राशन अगले माह में दिया जाता है तथा जिसका देरी हो जाता है उसे राशन देने से मना कर देते है। ऐसे ही गाँव के लोगों को रोज़ी रोटी की समस्या है ऐसे में राशन नहीं मिल पाने से समस्या बढ़ गई है। बीडीओ से शिकायत करने पर भी कोई समाधान नहीं निकला है।