बिहार राज्य के रोहतास ज़िला के चेनारी प्रखंड के मल्हीपुर ग्राम से सचिन कुमार ,मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि मलदावा गाँव के समीप सड़क पर जलजमाव से लोग परेशान है। ज़िला मुख्यालय तक आने जाने में समस्या हो रही है

जिले में टीकाकरण अभियान ने गति पकड़ लिया है। पांच दिन के विराम के बाद पहली जुलाई से यहाँ टीकाकरण महाभियान के रूप में चलाया जा रहा है। तीन दिन में यहाँ सात हजार लोगो को टीका दिया गया. जिले में कुल टीकाकरण की संख्या एक लाख पार कर गयी. स्वास्थ्य विभाग इसे बड़ी सफलता के रूप में ले रही है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

रेफरल अस्पताल बरबीघा के प्रशासनिक पदाधिकारी का दायित्व संभाल रहे डाँ फैसल अरसद को इस पद से मुक्त कर दिया गया है। सिविल सर्जन द्वारा इस संबंध में पत्र जारी कर उन्हें रेफरल अस्पताल बरबीघा में चिकित्सक के रूप में कार्य करते रहें का आदेश जारी किया है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

शनिवार को शेखपुरा - सिकंदरा पथ पर अस्थामा बेलदरिया के समीप करंडे थाना पुलिस ने सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया।वाहन चेकिंग अभियान का नेतृत्व थाना अध्यक्ष सह पुलिस अवर निरीक्षक राजेश कुमार ने किया। चेकिंग के दौरान दर्जनों छोटे - बड़े वाहनों की तलाशी ली गई।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

शेखोपुरसराय प्रखंड के अंतर्गत शेखोपुरसराय थाना परिसर में शनिवार के दिन शिविर का आयोजन कर जमीनी संबंधित विवादों का निपटारा किया गया। इस अवसर पर शेखोपुरसराय प्रखंड के सीओ अलका कुमारी एवं पाची पंचायत के मुखिया पति गोरेलाल कुशवाहा सहित अन्य लोग मौजूद थे । विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

शेखोपुरसराय बाजितपुर मुख्य सड़क मार्ग पर शनिवार के दिन पनेहस गांव के समीप बाइक से गिरकर चालक व एक महिला बुरी तरह से जख्मी हो गई। जिसे स्थानीय लोगों के द्वारा एक निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया । विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

अरियरी प्रखंड मुख्यालय फर पर स्थित कृषि विज्ञान केन्द्र परिसर में प्रत्यक्षण के रूप में कृषि वैज्ञानिकों ने पहली बार ड्रम सीडर मशीन से डायरेक्ट सीडिंग विधि से धान बीज की बुवाई की। इस बाबत केन्द्र के प्रभारी एवम कृषि वैज्ञानिक डॉ विनय कुमार मंडल ने बताया कि प्रत्यक्षण के रूप में सबौर हर्षित प्रभेद के उन्नत बीज की बुवाई की गई है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

जिले के लीड बैंक मैनेजर सुभाष कुमार भगत का स्थानांतरण यूपी के आगरा हुआ है। आगरा स्थित केनरा बैंक के असिस्टेंट रीजनल मैनेजर बनाकर उन्हें यहां से भेजा गया है। वे गत 4 जून 2018 को अग्रणी जिला प्रबन्धक बनकर आए थे।लगभग तीन वर्षों बाद इनका स्थानांतरण यहां से किया गया।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

रफीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 211 लोगों को ली गई क्रोना सैंपल सभी का रिपोर्ट आया नेगेटिव रजिस्ट्रेशन उपरांत ली गई थी। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

जिला के नए जिला शिक्षा पदाधिकारी के रूप में रंजीत पासवान ने शनिवार को पदभार संभाला। उन्होंने डीईओ कार्यालय में निवर्तमान डीईओ नंदकिशोर राम से पदभार ग्रहण किया। मालूम हो कि पिछले दिनों सरकार ने अधिसूचना जारी कर इस जिला के निवर्तमान डीईओ नन्दकिशोर राम को यहां से स्थानांतरित कर पटना सचिवालय में माध्यमिक शिक्षा का संयुक्त निदेशक बनाया है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।