बिहार राज्य से यशवंत कुमार की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से श्वेता गुप्ता से हुई। श्वेता कहती है कि वो 19 वर्ष की हो गई है। उन्होंने कुछ दिन पहले ही पोर्टल पर पंजीकरण करवाया था। उन्हें दो दिन पहले ही टीका लगना था लेकिन टीका नहीं होने के कारण समय टल कर 3 जुलाई आया। जब वो अस्पताल गई तो देखा कि अस्पताल में सफ़ाई की कोई व्यवस्था नहीं है और भीड़ के कारण कई घंटे इंतज़ार के बाद ही उनकी बारी आई और उन्होंने पहला डोज़ लिया।