Transcript Unavailable.

sachin Raj

Transcript Unavailable.

चेनारी प्रखंड के मल्हीपुर पंचायत के ग्राम सिंहपुर के एक महिला कोरोना वैक्सीन लेने से 24 घंटा राही जिंदा उसके बाद उसके हो गया मौत यह महिला 70 वर्ष थे सदोखर पंचायत में राकबा गांव में कोरोना वैक्सीन ली थी.विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

Transcript Unavailable.

गाँव में कोविड 19 का पहला और दूसरा डोज वैक्सीन दिया जा रहा है.विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

जिला कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा बकरी पालन को लेकर जिले के किसानों को प्रशिक्षित किया गया है । बकरी पालन को अर्थोंपार्जन के लिए उत्तम व्यवस्था बताते हुए किसानों को अपने खेती के साथ-साथ इसके पालन के बारे में टिप्स दिए गए। कृषि विज्ञान केंद्र में जिले के चिन्हित किसानों को प्रशिक्षण दिया गया। पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में विभिन्न प्रकार के बकरी के पालन के बारे में जानकारी दी गई। बकरी उत्पादन से किसानों को मांस के रूप में बिक्री कर लाभ प्राप्त किया जा सकता है। इसके साथ ही बकरी के दूध और घी भी कई प्रकार के रोगों में औषधि का कार्य करते हैं। इस प्रशिक्षण शिविर में जिले के 28 किसानों को प्रशिक्षण दिया गया। केंद्र के पशुपालन वैज्ञानिक डॉक्टर विद्या शंकर सिन्हा द्वारा किसानों को प्रशिक्षण दिया गया।बाद में शुक्रवार को समापन के दौरान सभी किसानों को प्रमाण पत्र दिया गया।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

कृषि विज्ञान केंद्र अरियरी द्वारा काशीबीघा गांव में शुक्रवार को स्वच्छता अभियान चलाया गया । आजादी के 75 साल में आयोजित किए जाने वाले आजादी के अमृत महोत्सव के तहत वहां मौजूद ग्रामीणों को स्वच्छता का पाठ पढ़ाया गया। लोगों को अपने आसपास स्वच्छता के महत्व के बारे में विस्तार से बताया गया । इस अवसर पर कृषि विज्ञान केंद्र के प्रभारी कृषि वैज्ञानिक डॉ विनय कुमार मंडल के साथ बड़ी संख्या में कृषि वैज्ञानिक शामिल थे । कोरोना महामारी के काल में कृषि वैज्ञानिकों ने बताया कि स्वच्छता का महत्व हम लोगों के लिए और भी बढ़ गया है । हमें खुद भी लगातार हाथ धोते रहना है। सेनीटाइजर का प्रयोग करना है और बाहर निकलने पर मास्क का प्रयोग अनिवार्य है। इस स्वच्छता अभियान में कृषि वैज्ञानिकों में डॉक्टर डी एन पांडेय , डॉक्टर नवीन कुमार , डॉक्टर जावेद इदरीश ,संगीता कुमारी सहित अन्य उपस्थित थे।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

शुक्रवार को पटना से पहुंची विशेष टीम के साथ उत्पाद विभाग और स्थानीय थाना पुलिस ने विभिन्न शराब के अड्डों पर सघन छापामारी की। इस बाबत उत्पाद अधीक्षक संजय चौधरी ने बताया कि छापामारी के दौरान छापामार दस्ते ने मुरारपुर गांव से 20 लीटर देसी शराब और 60 लीटर जावा गुड बरामद की। बरामद शराब को जब्त कर लिया गया। जबकि बरामद जावा गुड को घटना स्थल पर ही नष्ट कर दिया गया। छापामारी के दौरान किसी की भी गिरफ्तारी नहीं हो पाई। इस संबंध में अज्ञात के विरुद्ध एक प्राथमिकी दर्ज की गई।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

बिहार फेस्ट डांस कंपटीशन का आयोजन भागलपुर में किया गया। इस डांस कंपटीशन में पूरे बिहार के डांसर लोग भाग लिए। इस डांस कंपटीशन में स्माइल डांस ग्रुप शेखपुरा के बच्चों ने अपने हुनर के दम पर सेमीफाइनल में जगह बना लिया है। स्माइल डांस ग्रुप के डायरेक्टर जीतू सर ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने यह भी बताया कि पढ़ाई के साथ साथ डांस म्यूजिक भी बच्चों को सीखना बहुत जरूरी है। एक्स्ट्रा एक्टिविटी से बॉडी फिट रहता है एवं मानसिक रोगों से लड़ने में मदद मिलती है सेमी फाइनल टीम में कोरियोग्राफर विकास, डांस स्टूडेंट राजा, साजन, नीतीश, शुभम, सनोज, मिथलेश, नीरज, गोलू, निखिल, सत्यम, और रोशन जिन्होंने इस डांस कंपटीशन में हिस्सा लिया और अपने डांस दम पर सेमीफाइनल में जगह बनाया।स्माइल ग्रुप इसी तरह कई डांस कंपटीशन में हिस्सा ले चुका है और सांस्कृतिक कार्यक्रम कला जत्था जागरूकता अभियान मे बढ़ चढ़कर हिस्सा लेकर शेखपुरा जिला का नाम रोशन करता आ रहा है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।