जिला कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा बकरी पालन को लेकर जिले के किसानों को प्रशिक्षित किया गया है । बकरी पालन को अर्थोंपार्जन के लिए उत्तम व्यवस्था बताते हुए किसानों को अपने खेती के साथ-साथ इसके पालन के बारे में टिप्स दिए गए। कृषि विज्ञान केंद्र में जिले के चिन्हित किसानों को प्रशिक्षण दिया गया। पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में विभिन्न प्रकार के बकरी के पालन के बारे में जानकारी दी गई। बकरी उत्पादन से किसानों को मांस के रूप में बिक्री कर लाभ प्राप्त किया जा सकता है। इसके साथ ही बकरी के दूध और घी भी कई प्रकार के रोगों में औषधि का कार्य करते हैं। इस प्रशिक्षण शिविर में जिले के 28 किसानों को प्रशिक्षण दिया गया। केंद्र के पशुपालन वैज्ञानिक डॉक्टर विद्या शंकर सिन्हा द्वारा किसानों को प्रशिक्षण दिया गया।बाद में शुक्रवार को समापन के दौरान सभी किसानों को प्रमाण पत्र दिया गया।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।