शुक्रवार को पटना से पहुंची विशेष टीम के साथ उत्पाद विभाग और स्थानीय थाना पुलिस ने विभिन्न शराब के अड्डों पर सघन छापामारी की। इस बाबत उत्पाद अधीक्षक संजय चौधरी ने बताया कि छापामारी के दौरान छापामार दस्ते ने मुरारपुर गांव से 20 लीटर देसी शराब और 60 लीटर जावा गुड बरामद की। बरामद शराब को जब्त कर लिया गया। जबकि बरामद जावा गुड को घटना स्थल पर ही नष्ट कर दिया गया। छापामारी के दौरान किसी की भी गिरफ्तारी नहीं हो पाई। इस संबंध में अज्ञात के विरुद्ध एक प्राथमिकी दर्ज की गई।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
