बिहार राज्य के रोहतास जिला से यशवंत कुमार ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि केंद्र सरकार के निर्देश पर दो अक्टूबर से मजदूरों के लिए ई श्रम कार्ड बनाए जा रहे हैं। ई श्रम कार्ड के लक्ष्य को पूरा करने के लिए विभाग अब पूजा पंडालों में भी ई श्रम कार्ड बनाया जाएगा। यह निर्णय श्रम विभाग के अधिकारियों ने ली है। श्रम अधीक्षक सत्यप्रकाश ने बताया कि श्रमिकों को सरकार द्वारा विभिन्न योजनाओं को लाभ देने के उद्देश्य से ई श्रम कार्ड के तहत श्रमिकों का निबंधन करने की प्रक्रिया लगातार जिले में जारी है। विभाग का मानना है, कि दुर्गा पूजा में दूर-दूर से लोग पूजा पंडाल घूमने शहर में आते हैं। इस को लेकर अगर पूजा पंडालों में श्रम कार्ड बनाया जाए तो बहुत जल्द ही अधिक संख्या में लोगों को इस कार्ड से जोड़ा जा सकता है।
चेनारी प्रखंड क्षेत्र में पंचायत चुनाव को लेकर पुलिस अधीक्षक आशीष भारती के नेतृत्व में सर्च अभियान चला। पुलिस बल ने शेरगढ़ किला, बादलगढ़, दुर्गावती जलाशय व गुप्ता धाम के पास वाले जंगल में छापामारी की। साथ ही साथ लोगों को पंचायत चुनाव में मतदान करने की अपील भी की!
डेहरी जवाहरलाल नेहरू महाविद्यालय में एनसीसी में छात्र छात्राओं के नामांकन हेतु शारीरिक जांच की गई। दौड़, पुश अप, सीट अप कराए गए। जांच में 155 छात्रों ने भाग लिया। कुल 107 छात्रों को लिखित परीक्षा हेतु चयनित किया गया। कॉलेज के प्राचार्य जितेंद्र कुमार सिंह आज़ाद व एनसीसी के एएनओ लेफ्टिनेंट सच्चिदानंद कुमार ने बताया कि शीघ्र ही रिजल्ट प्रकाशित किए जाएंगे।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
