चेनारी प्रखंड क्षेत्र में पंचायत चुनाव को लेकर पुलिस अधीक्षक आशीष भारती के नेतृत्व में सर्च अभियान चला। पुलिस बल ने शेरगढ़ किला, बादलगढ़, दुर्गावती जलाशय व गुप्ता धाम के पास वाले जंगल में छापामारी की। साथ ही साथ लोगों को पंचायत चुनाव में मतदान करने की अपील भी की!