बिहार राज्य के रोहतास जिला से यशवंत कुमार ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि केंद्र सरकार के निर्देश पर दो अक्टूबर से मजदूरों के लिए ई श्रम कार्ड बनाए जा रहे हैं। ई श्रम कार्ड के लक्ष्य को पूरा करने के लिए विभाग अब पूजा पंडालों में भी ई श्रम कार्ड बनाया जाएगा। यह निर्णय श्रम विभाग के अधिकारियों ने ली है। श्रम अधीक्षक सत्यप्रकाश ने बताया कि श्रमिकों को सरकार द्वारा विभिन्न योजनाओं को लाभ देने के उद्देश्य से ई श्रम कार्ड के तहत श्रमिकों का निबंधन करने की प्रक्रिया लगातार जिले में जारी है। विभाग का मानना है, कि दुर्गा पूजा में दूर-दूर से लोग पूजा पंडाल घूमने शहर में आते हैं। इस को लेकर अगर पूजा पंडालों में श्रम कार्ड बनाया जाए तो बहुत जल्द ही अधिक संख्या में लोगों को इस कार्ड से जोड़ा जा सकता है।
