बिहार फेस्ट डांस कंपटीशन का आयोजन भागलपुर में किया गया। इस डांस कंपटीशन में पूरे बिहार के डांसर लोग भाग लिए। इस डांस कंपटीशन में स्माइल डांस ग्रुप शेखपुरा के बच्चों ने अपने हुनर के दम पर सेमीफाइनल में जगह बना लिया है। स्माइल डांस ग्रुप के डायरेक्टर जीतू सर ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने यह भी बताया कि पढ़ाई के साथ साथ डांस म्यूजिक भी बच्चों को सीखना बहुत जरूरी है। एक्स्ट्रा एक्टिविटी से बॉडी फिट रहता है एवं मानसिक रोगों से लड़ने में मदद मिलती है सेमी फाइनल टीम में कोरियोग्राफर विकास, डांस स्टूडेंट राजा, साजन, नीतीश, शुभम, सनोज, मिथलेश, नीरज, गोलू, निखिल, सत्यम, और रोशन जिन्होंने इस डांस कंपटीशन में हिस्सा लिया और अपने डांस दम पर सेमीफाइनल में जगह बनाया।स्माइल ग्रुप इसी तरह कई डांस कंपटीशन में हिस्सा ले चुका है और सांस्कृतिक कार्यक्रम कला जत्था जागरूकता अभियान मे बढ़ चढ़कर हिस्सा लेकर शेखपुरा जिला का नाम रोशन करता आ रहा है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
