Transcript Unavailable.
जिला परिषद सदस्य पद के लिए तीन उम्मीदवारों ने और पर्चा दाखिल किया। पर्चा दाखिल करने वालो में घाटकुसुम्भा प्रखंड क्षेत्र से मेनका कुमारी और स्मिता कुमारी तथा सदर प्रखंड शेखपुरा पूर्वी से प्रवीन कुमार शामिल हैं। यहाँ जिला के अंतिम चरण और राज्य के दसवे में चरण में आठ दसम्बर को मतदान निर्धारित है। नामांकन कार्य सोमवार एक नवम्बर तक जारी रहेगा। अधिकारिक सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार नामांकन को लेकर अनुमंडल कार्यलय में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किया गया है। घाटकुसुम्भा प्रखंड क्षेत्र के लिए अभी तक 13 से ज्यादा उम्मीदवार नामांकन पत्र दाखिल कर चुके है। उसी प्रकार शेखपुरा पूर्वी के लिए भी बड़ी संख्या में उम्मीदवार नामांकन पत्र दायर कर रहे हैं।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
जिले में अभियोजन के कार्यों की समीक्षा की गई ।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
शनिवार को शेखोपुरसराय - बरबीघा मुख्य सड़क मार्ग पर अस्थाना मोड के समीप दो बाइक के बीच आमने सामने की टक्कर हो गई ।टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइक के पर परखच्चे उड़ गए। इस भीषण दुर्घटना में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे स्थानीय लोगों के द्वारा दो युवकों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शेखोपुरसराय में भर्ती कराया गया। घायल युवक की पहचान शेखपुरा प्रखंड के रमनुबीघा गांव निवासी लाल केश्वर रविदास के पुत्र संजय कुमार के रूप में पहचान की गई है । वहीं दूसरा घायल युवक नालंदा जिले के बिंद प्रखंड के नीरपुर गांव निवासी किशमिश कुमार के रूप में पहचान की गई है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
Transcript Unavailable.
आगामी त्योहारों विशेषकर लोक आस्था के महापर्व छठ के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर से छठव्रतियों एवं श्रद्धालुओं की सुविधा, सुगमता एवं सहजता हेतु आवश्यक तैयारियों को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। जिसमें जिलाधिकारी महोदय द्वारा कई आवश्यक निर्देश सभी संबंधित पदाधिकारियों को दिया गया। उक्त बैठक में पुलिस अधीक्षक रोहतास श्री आशीष भारती, डीडीसी रोहतास श्री शेखर आनंद, भाप्रसे, अनुमंडल पदाधिकारी डेहरी श्री समीर सौरभ, भाप्रसे, अनुमंडल पदाधिकारी बिक्रमगंज सुश्री प्रियंका रानी,भाप्रसे, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी डेहरी, नवजोत सिमी, भापुसे, अनुमंडल पदाधिकारी सासाराम, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बिक्रमगंज, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सासाराम, सभी नगर कार्यपालक पदाधिकारी, सभी संबंधित थानाध्यक्ष एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। जिलाधिकारी महोदय द्वारा सभी उपस्थित पदाधिकारी से अनुमंडलवार छठ घाटों पर की जा रही व्यवस्थाओं के बारे में विस्तृत जानकारी ली गई। जिलाधिकारी महोदय द्वारा सभी अनुमंडल पदाधिकारी , अनुमंडल पुलिस पदाधिकारियों, सभी नगर कार्यपालक पदाधिकारियों, अंचलाधिकारी एवं प्रखंड विकास पदाधिकारियों को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए जो निम्नवत हैं:- 1. छठ घाटों की साफ-सफाई सुनिश्चित कराना। 2. समुचित बैरिकेडिंग कराना। 3. आवश्यकतानुसार भीड़भाड़ वाले स्थानों पर सीसीटीवी कैमरा लगाना। 4. वॉच टावर स्थापित करना। 5. घाट के जल का ट्रीटमेंट/सफाई। 6. छठ समितियों के साथ बैठक। 7. गहरे पानी वाले स्थानों पर बैरिकेडिंग करते हुए लाल रस्सी लगाना। 8. गोताखोरों को प्रतिनियुक्त करना। 9. ट्रैफिक की सुचारू व्यवस्था रखना। 10. संपर्क मार्गों की मरम्मती। 11. खतरनाक घाटों का चिन्हीकरण एवं बैरीकेडिंग। 12. घाटों के संपर्क पथों की आवश्यक मरम्मती। 13. छठ पूजा समितियों एवं स्थानीय लोगों का आवश्यक सहयोग प्राप्त करना। 14. चूना एवं ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव। 15. रोशनी की पर्याप्त व्यवस्था। 16. बपब्लिक एड्रेस सिस्टम के माध्यम से भीड़ नियंत्रण। 17. कोविड अनुरूप व्यवहार, मास्क का प्रयोग। यथाशक्य सामाजिक दूरी का अनुपालन कराए जाने आदि कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए। ज्ञातव्य है कि जिले के सासाराम अनुमंडल में बेदा नहर, नोखा सूर्य मंदिर, बिक्रमगंज अनुमंडल में भलूनी धाम, डेहरी सोन नदी के तट पर झारखंडी मंदिर के समीप , चेनारी डैम इत्यादि स्थानों पर विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश जिलाधिकारी महोदय द्वारा दिया गया। साथ ही सभी महत्वपूर्ण घाटों पर फ्लेक्सी एवं बैनर लगवाने, कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने, आपसी समन्वय स्थापित कर सौहार्दपूर्ण वातावरण में लोक आस्था के इस महापर्व को सम्पन्न कराने का निर्देश सभी संबंधित को दिया गया।
बिक्रमगंज शहर के सासाराम रोड में अवस्थित सब्जी बाजार में प्रतिदिन चोरी हो रही है। इससे दुकानदार परेशान हैं। एक पखवारे यानी 15 दिनों में दो दर्जन से भी अधिक दुकानों में चोरी हुई है। सूचना के बाद भी पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
नोखा थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर गांव में शनिवार को पुलिस ने शराब के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान आधा दर्जन शराब भट्ठियों को ध्वस्त किया गया। शराब निर्माण के लिए कई बर्तनों में रखे लगभग 18 सौ लीटर महुआ शराब नष्ट किया गया।
सासाराम गीताघाट योग आश्रम तकिया में श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञान महायज्ञ के पांचवें दिन श्रीकृष्ण जन्मोत्सव से लेकर उनकी लीलाओं का भक्तों ने रसपान किया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
बिहार राज्य के रोहतास ज़िला के चेनारी प्रखंड के मल्हीपुर ग्राम से सचिन कुमार ,मोबाइल वाणी के माध्यम से बताते है कि नायकपुर के हाई स्कूल के शौचालय की स्थिति पाँच वर्षो से दयनीय है।शौचालय में कोई व्यवस्था नहीं है। विद्यार्थी इस कारण शौचालय इस्तेमाल करने में परेशान रहते है।
