जिला परिषद सदस्य पद के लिए तीन उम्मीदवारों ने और पर्चा दाखिल किया। पर्चा दाखिल करने वालो में घाटकुसुम्भा प्रखंड क्षेत्र से मेनका कुमारी और स्मिता कुमारी तथा सदर प्रखंड शेखपुरा पूर्वी से प्रवीन कुमार शामिल हैं। यहाँ जिला के अंतिम चरण और राज्य के दसवे में चरण में आठ दसम्बर को मतदान निर्धारित है। नामांकन कार्य सोमवार एक नवम्बर तक जारी रहेगा। अधिकारिक सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार नामांकन को लेकर अनुमंडल कार्यलय में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किया गया है। घाटकुसुम्भा प्रखंड क्षेत्र के लिए अभी तक 13 से ज्यादा उम्मीदवार नामांकन पत्र दाखिल कर चुके है। उसी प्रकार शेखपुरा पूर्वी के लिए भी बड़ी संख्या में उम्मीदवार नामांकन पत्र दायर कर रहे हैं।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
