शनिवार को शेखोपुरसराय - बरबीघा मुख्य सड़क मार्ग पर अस्थाना मोड के समीप दो बाइक के बीच आमने सामने की टक्कर हो गई ।टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइक के पर परखच्चे उड़ गए। इस भीषण दुर्घटना में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे स्थानीय लोगों के द्वारा दो युवकों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शेखोपुरसराय में भर्ती कराया गया। घायल युवक की पहचान शेखपुरा प्रखंड के रमनुबीघा गांव निवासी लाल केश्वर रविदास के पुत्र संजय कुमार के रूप में पहचान की गई है । वहीं दूसरा घायल युवक नालंदा जिले के बिंद प्रखंड के नीरपुर गांव निवासी किशमिश कुमार के रूप में पहचान की गई है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
