नोखा थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर गांव में शनिवार को पुलिस ने शराब के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान आधा दर्जन शराब भट्ठियों को ध्वस्त किया गया। शराब निर्माण के लिए कई बर्तनों में रखे लगभग 18 सौ लीटर महुआ शराब नष्ट किया गया।