बिहार राज्य से संत कुमार न्यूज एक्सप्रेस मोबाइल वाणी के माध्यम से बताते हैं कि मकर संक्राति को लेकर चेनारी प्रखंड के विभिन्न बाजारों में तिलकुट की सोंधी महक से बाजार गुलजार है। बताते हैं कि शरद ऋतु में तिलकुट का जवाब नहीं। चीनी या गुड़ से हैंडमेड निर्मित यह स्वादिष्ट मिठाई हरेक तबके के लेागों की पसंदीदा है। हल्की मिठास, खास्ता और सोंधी महक इसकी विशेष खसियत है। शहर से लेकर देहात तक इसकी बिक्री होती है। चेनारी बाजार में दशकों पूर्व कृषमोहन गुप्ता के तिलकुट की चर्चा घर-घर होती है। हलांकि अब यह व्यवसाय बाजार के कई लोग कर रहे हैं। और बता दे कि आज चेनारी बाजार में तिलकुट दुकानों पर काफी भीड़ देखा गया जिसमें कोविड-19 का भी पालन नहीं किया जा रहा है!

शेखोपुरसराय प्रखंड अंतर्गत पांची गांव में अगस्त 2021 में दिनेश मांझी की गोली मारकर हत्या किए जाने के एक मामले में फरार दो हत्यारोपियों के घर पर पुलिस ने बृहस्पतिवार को इश्तेहार चिपकाया। इस अभियान का नेतृत्व शेखोपुरसराय थाना अध्यक्ष प्रमोद कुमार ने किया। जबकि टीम में पुलिस अवर निरीक्षक अशोक कुमार भी शामिल थे। इस बाबत थाना अध्यक्ष ने बताया कि दिनेश मांझी की हत्या के मामले के चार नामजद अभियुक्तों में दो को पुलिस पूर्व में ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। लेकिन इस हत्याकांड के दो आरोपी और पांची गांव निवासी सोनू कुमार और रौशन कुमार अभी भी फरार चल रहा है। पुलिस ने बताया कि प्रेम में रोड़ा बनने पर दिनेश मांझी की हत्या गोली मार कर कर दी गई थी। उन्होंने बताया कि कुर्की जब्ती के पूर्व दोनो फरार आरोपियों के घर पर इश्तहार चिपका दिया गया। उन्होंने बताया कि हत्यारोपी रौशन कुमार साइबर ठग गिरोह का बदमाश भी है।उन्होंने बताया कि उसके विरुद्ध साइबर ठगी का एक मुकदमा स्थानीय थाना में पूर्व से अंकित है। उन्होंने बताया कि दोनो हत्यारोपियों की गिरफ्तारी हेतु छापामारी भी की जा रही है।

कलेक्ट्रेट परिसर शेखपुरा में कांग्रेस के दिग्गज पूर्व सांसद स्वर्गीय राजो सिंह का आदमकद प्रतिमा स्थापित किया जाएगा ।भवन निर्माण विभाग द्वारा इस संबंध में निविदा जारी की गई है ।बताया गया कि भवन निर्माण विभाग द्वारा इस प्रतिमा के समाहरणालय प्रांगण में स्थापना को लेकर पेडेस्टल का निर्माण करना है। निर्माण की राशि 11 लाख 35 हजार रुपए बताई गई है। निर्माण का कार्य डेढ़ माह में पूरा करने को कहा गया है । अधिकारी सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार 28 जनवरी को निविदा खोलने की तिथि निर्धारित की गई है । मालूम हो कि शेखपुरा जैसे मुंगेर जिला के एक प्रखंड शेखपुरा को स्व सिंह ने पहले अनुमंडल और फिर जिला का दर्जा अपने राजनीतिक पराक्रम के बदौलत दिलाया। वे बिहार सरकार में कई बार मंत्री का पद सुशोभित किया और लोकसभा के भी सदस्य के रूप में चुने गए।शेखपुरा को जिला बनाने के शिल्पी के रूप में याद करने वाले लोग उनकी प्रतिमा स्थापित किए जाने से हर्षित हैं। गौरतलब है कि लगभग चार दशक तक जिले की राजनीति में सक्रिय रहने के बाद वर्ष 2005 में गोली मारकर उनकी हत्या की गई थी। अभी उनके पौत्र सुदर्शन कुमार बरबीघा से जदयू के विधायक हैं। विधायक समर्थकों में प्रतिमा स्थापना को लेकर खुशी का माहौल देखा जा रहा है। विधायक के समर्थकों ने इस कार्य के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को धन्यवाद दिया है।

एक बार फिर मकर संक्रांति दो दिनों के फेर फंसा है। लेकिन, पंचागों के अनुसार मकर राशि के सूर्य और पुण्यकाल को ध्यान में रखकर अधिकतर शुक्रवार 14 जनवरी और कुछ लोग 15 जनवरी त्योहार मनाएंगे। पुण्कालय को मानते हुए पूजा-पाठ और दान के बाद चूहा-दही और तिलकुट आदि का मजा लेंगे। शास्त्र व पंचागों के अनुसार पुण्यकाल में चूड़ा-दही व तिल खाना शुभ होगा। हालांकि वर्षों से चली आ रही 14 जनवरी वाली परंपरा को मानने वाले इस दिन चूड़ा-दही का मजा लेंगे। आचार्य नवीनचंद्र मिश्र वैदिक व डा. कमलेश मिश्र ने बताया कि पंचांगकार ग्रंथिय प्रमाण के आधार पर संक्रांति प्रवेश काल से 8 या 16 घंटा पहले या बाद पुण्यकाल होता है। कुछ पंचागों के अनुसार शुक्रवार की दोपहर में मकर राशि में सूर्य प्रवेश कर रहे हैं। इस कारण 8 घंटे पहले पुण्कायलय मानते हुए 14 जनवरी की सुबह से मकर संक्रांति मना सकते हैं। वहीं कुछ पंचागों के अनुसार 14 की ही रात 8 से 8.50 बजे के बीच मकर राशि के सूर्य हो रहे हैं। ऐसी स्थिति में 16 घंटा पहले का पुण्यकाल मानते हुए भी 14 जनवरी को चूड़ा-दही-तिलकुट खा सकते हैं। लेकिन, कुछ लोग रात में मकर राशि करने और उसके बाद पुण्यकाल मानते हुए दूसरे दिन यानी 15 जनवरी को मकर संक्रांति मनाएंगे।

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

बता दें कि राज्य में 6 जनवरी से सभी स्कूल कॉलेज बंद हो गए हैं इससे बच्चों की पढ़ाई पूरी तरीके से प्रभावित हो गई है छात्रों का गुस्सा चरम पद पर है छात्र सरकार को कोस रहे हैं छात्रों का कहना है कि सरकार को जल्द से जल्द स्कूल कॉलेज खोलना चाहिए और कुछ नियम लागू कर पूर्ण रूप से क्लास चलाना चाहिए रोशन यादव का कहना है कि नीतीश कुमार और माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा देश के छात्रों को बर्बाद किया जा रहा है लोगों को रोजगार नहीं दिया जा रहा है सरकारी संपत्तियों को निजीकरण किया जा रहा है इसे उनका गुस्सा और भी चरम पर है उनका कहना है कि जल्द ही जल्द से जल्द सरकार छात्रों और युवाओं के बारे में कुछ सोचे!