सोमवार को थाना निरीक्षण के दौरान थानेदार को थाना निरीक्षक ने शराब के लंबित मामले का त्वरित निष्पादन करने का सख्त निर्देश दिया। साथ ही उन्होंने चेवाड़ा थाना के थाना अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार मिश्रा को हिदायत दी कि शराब से संबंधित कोई भी मामला किसी भी हाल में लंबित नही होना चाहिए। शेखपुरा पुलिस अंचल के पुलिस निरीक्षक मो शमशाद अलि ने चेवाड़ा थाना का घंटो निरीक्षण किया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

ग्रिड सब स्टेशन और फीडर के मेंटेनेंस को लेकर मंगलवार को बिजली आपूर्ति जिले के कई क्षेत्रों में बाधित रहेगी। इस संबंध में बिजली कंपनी द्वारा एक प्रेस विज्ञप्ति जारी की गई है। विज्ञप्ति के अनुसार जिला मुख्यालय स्थित 132/33 केवी ग्रिड सबस्टेशन और 33 केवी फीडर तथा बरबीघा के ओनावा स्थित 33 केवी फीडर के शीतकालीन मेंटेनेंस कार्य को लेकर बिजली आपूर्ति दिन के 11:30 बजे से 1 बजे तक तथा 1:30 बजे से 3:00 बजे तक ओनवा फीडर से होने वाली बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। बिजली कंपनी द्वारा खेद व्यक्त करते हुए ।उपभोक्ताओं को अपनी आवश्यकताओं को समय से पूर्व कर लेने का आग्रह किया है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

सोमवार को शहर में ट्यूशन पढ़ने के लिए आ रहे एक मैट्रिक के छात्र की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई । मौत से अक्रोशीत परिवार के लोगों ने कुछ देर के लिए सड़क जाम कर दिया। प्रशासनिक पदाधिकारियों की पहल से रोड जाम को खत्म कराया गया। यह घटना शेखोपुरसराय - बरबीघा मुख्य सड़क मार्ग पर अवस्थित बलवा पर गांव के निकट घटी।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

इंटरमीडिएट की प्रायोगिक परीक्षा के दौरा संक्रमण के खतरे से छात्र छात्राओं को बचाने के लिए बिहार बोर्ड ने ठोस उपाय किया है। सर्दी जुकाम वाले छात्र को अलग बैठाकर प्रायोगिक परीक्षा ली जायेगी। अगर किसी छात्र को बुखार आदि का लक्षण होगा तो ऐसे छात्र को 15 जनवरी के बाद प्रायोगिक परीक्षा ली जायेगी। परीक्षा के पहले हर दिन छात्रों के शरीर का तापमान जांचा जाएगा। ज्ञात हो कि इंटरमीडिएट प्रायोगिक परीक्षा दस से 20 जनवरी तक चलेगी। इसको लेकर तमाम स्कूलों द्वारा तैयारी कर ली गयी है। बता दें कि प्रायोगिक परीक्षा को लेकर बिहार बोर्ड द्वारा कंट्रोल रूम चालू किया है। यह कंट्रोल रूम नौ से 20 जनवरी तक चालू रहेगा। प्रायोगिक परीक्षा संबंधित किसी तरह की दिक्कतें होने पर सुबह नौ से शाम छह बजे तक कंट्रोल रूम काम करेगा। बोर्ड द्वारा 0612-2232227 हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है

कोरोना के पॉजिटिव की लगातार बढ़ रही संख्या के बीच स्वास्थ्य विभाग ने जाँच कार्य में तेज़ी लायी है। जिला प्रशासन के निर्देशों के आलोक में जाँच कार्य में तेज़ी लायी जा रही है। प्रखंड प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र द्वारा रविवार को स्वास्थ्य केंद्र के अलावा रेलवे स्टेशन और पटेल चौक पर विशेष जाँच शिविर आयोजित कर लोगो ने स्वाव लिए।. सभी नमूनों को आरटीपीसीआर जाँच के लिए भेज दिया। इसके अलावे जिले के सभी क्षेत्रो में रविवार को जाँच का काम किया गया। सभी प्रखंड प्राथमिक केंद्र पर लोगो के जाँच किये गए इसके अलावा शहरी क्षेत्र के भीडभाड वाले स्थानों पर लोगो के नमूने लिए गए। जिले के सभी क्षेत्रो में लगबग 2500 लोगो की जाँच की गयी। जाँच का कार्य यहाँ आरटीपीसीआर के साथ साथ ट्रूनेट और एंटीजन किट से किया जा रहा है। इस सम्बन्ध में बताया गया है कि सरकार के निर्देशों के आलोक में जिला प्रशासन ने सभी प्रखंड प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को जाँच का लक्ष्य दिया है। जिले में प्रतिदिन कमसे कम 3500 नमूनों के जाँच का लक्ष्य दिया गया है।.विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह सांसद जमुई लोकसभा के सांसद चिराग पासवान जिले के चेवाड़ा प्रखंड अंतर्गत रांकड गांव पहुंचे ।राकड़ गांव में कुछ दिन पहले महावीर पासवान की मां का निधन हो गया था। चिराग पासवान उनके परिवार से मिलकर सांत्वना दी। उन्होंने दुख की घड़ी में धैर्य और साहस बनाए रखने की सलाह मृतका के परिजनों को दी और घटना पर दुख व्यक्त किया। साथ ही उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया। इस अवसर पर दर्जनों लोगों ने अपनी समस्याओं से सांसद को अवगत कराया और आवेदन दिया । सांसद ने लोगों को भरोसा दिलाया कि वे उनकी जायज समस्याओं का निदान करवाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे जिला के चेवाड़ा दौरे पर पहुंचे सांसद को स्थानीय समाजसेवी शब्बर हसन और उनकी बहन ने शाल भेंट कर सम्मानित किया। इस मौके पर संजय पासवान, प्रदेश महासचिव अशरफ अंसारी, बिहार प्रदेश अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष इमाम गजाली सहित अन्य लोग मौजुद थे।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

निकटवर्ती लखीसराय जिला के सीमा पर अवस्थित पानापुर गांव के समाजसेवी और घाटकुसुंभा प्रखंड के युवा प्रखंड प्रमुख तारिक अनवर उर्फ बाबा उक्त प्रखंड और अपने गृह पंचायत को शराब मुक्त पंचायत बनाने का निर्णय लिया है। जबकि प्रखंड के लोगों को घूसखोरी से उबारने का सकल्प लिया है। इस बाबत प्रखंड प्रमुख तारिक अनवर ने बताया कि उनके गृह पंचायत पानापुर में शराब बंदी को सख्ती से लागू करवाना है और इस पंचायत शराब मुक्त पंचायत बनाने की दिशा में अपने स्तर से कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।उन्होंने कहा कि घाट कुसुंभा स्थित विभिन्न कार्यालयों में आवास योजना , राशन योजना ,पेंशन योजना आदि योजनाओं में व्याप्त भ्रष्ट्रचार को दूर करने का निर्णय लिया हूं। शराब न पीना और न किसी को न पीने देने के संकल्प को पूरा करूंगा। उन्होंने 15 जनवरी को आयोजित जनता दरबार को सफल बनाने की अपील की।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पंजाब दौरे पर हुई सुरक्षा चूक, लापरवाही, षड्यंत्र के खिलाफ रविवार को भाजपा वाणिज्य प्रकोष्ठ के द्वारा गौरक्षिणी शेखपुरा बाईपास में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी व पंजाब के मुख्यमंत्री चवन्नी का पुतला दहन कर आक्रोश व्यक्त किया गया। साथ ही कांग्रेस और पंजाब के मुख्यमंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। भाजपा नेताओं ने पंजाब के मुख्यमंत्री को बर्खास्त करने , मामले की उच्चस्तरीय जांच करवा कर दोषियों के विरुद्ध राष्ट्र द्रोह का मुकदमा चलाने की भी मांग की।इस कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा वाणिज्य प्रकोष्ठ के जिला संयोजक पंकज कुमार के नेतृत्व में किया गया एवं इस अवसर पर शेखपुरा भाजपा जिलाध्यक्ष प्रोफेसर सुधीर कुमार, पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ० के स्वयंम्भू, जिला महामंत्री जयप्रकाश गुप्ता, भागलपुर युवा जिला प्रभारी आनन्द प्रकाश, जिला मंत्री पंजाबी मोदी, ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष जवाहर चौहान, ओबीसी महामंत्री पवन कुमार, ओबीसी उपाध्यक्ष रमाकांत प्रसाद, नगर महामंत्री अरविंद हरिओम एवं अन्य लोग उपस्थित रहे।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

सरकार के निर्देशों के आलोक में शराबबंदी अधिनियम के तहत जेल जा चुके हैं लोगों के वर्तमान कार्य शैली पर नजर रखी जा रही है। साथ ही उन्हें जीविकोपार्जन के अन्य साधन से जोड़ने के प्रयास भी किए जा रहे हैं। इस सिलसिले में रविवार को जिला के चेवाडा थाना में रविवार को बेलदरिया गांव के शराब कारोबार से जुड़े लोगों को बुलाया गया ।शराब मामले में जमानत पर जेल से बाहर आए इन लोगों से बारी-बारी से उनसे जीविकोपार्जन के लिए किए जा रहे हैं । वर्तमान कार्यों की जानकारी दी गई। साथ ही उन्हें सरकार द्वारा विभिन्न योजनाओं से जोड़ने के संबंध में भी जानकारी दी गई ।इस संबंध में थाना अध्यक्ष सभी लोगों को बताया कि सरकार उनके जीवन के अन्य साधन उपलब्ध कराने के लिए तत्पर है। थानाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार मिश्रा ने सभी लोगों को शराब के कारोबार से दूर रहने की सलाह दी।साथ ही शराबबंदी कानून को लेकर किए जाने वाले कड़े कदम के बारे में भी जानकारी दी ।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

Transcript Unavailable.