Transcript Unavailable.
शहर के वाइपास रोड से एक ट्रक चोरी के मामले में नगर थाना पुलिस द्वारा हिरासत में लिए गए एक कैदी की तबीयत शनिवार की सुबह अचानक बिगड़ जाने के कारण आनन-फानन में उसे पटना रेफर किया गया है। पिछले माह शहर से हुए ट्रक चोरी के मामले में शुक्रवार को जहानाबाद से एक अन्य कैदी को गिरफ्तार किया गया था। तबीयत बिगड़ने पर उसे आनन-फानन में सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां स्थिति गंभीर रहने पर पटना रेफर किया गया है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
हत्या के मामले में फरार अभियुक्त प्रहलाद कुमार उर्फ़ सोनू ने पुलिस दबिश में न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। अभियुक्त शेखपुरसराय थाना क्षेत्र के पांची गांव के रहने वाला है। जो कि गांव के महेंद्र प्रसाद का पुत्र है। पुलिस को इसकी तलाश दिनेश मांझी के हत्या के सम्बन्ध में थी। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
शनिवार को शेखपुरा - चेवाड़ा मुख्य सड़क मार्ग पर बसंत गांव के समीप एक चलती लग्जरी कार में आग लग जाने से कार बुरी तरह जल गया। जबकि कार पर सभी सवार पांच लोग स्थानीय नागरिकों की सहायता से बचा लिए गए। सूत्रों ने बताया कि कार पर दो पुरुष , दो महिलाएं और एक बालक शामिल थे।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
पंचायत चुनाव को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। मारपीट की घटना में दर्जन भर लोग घायल हो गए। दोनो पक्ष के लोगों में एक नव निर्वाचित मुखिया के समर्थक है। जबकि दूसरे पक्ष के लोग पराजित मुखिया पद प्रत्याशी के समर्थक है। हालांकि इस घटना को मोटर चोरी का आरोप लगा कर अंजाम दिया गया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
मास्क चेकिंग अभियान के सिलसिले में शनिवार को अधिकारियों ने जेल का निरीक्षण किया। एसडीओ निशांत के नेतृत्व में जेल के सभी वार्ड में कैदियों को कोरोना के नियमों का पालन करते हुए रहने मास्क का अनुपालन करने सहित अन्य उपायों के बारे में जानकारी प्राप्त की गई। एसडीओ के साथ इस निरीक्षण और चेकिंग अभियान में अपर अनुमंडल पदाधिकारी राजीव कुमार एसडीपीओ कल्याण आनंद सहित अन्य पदाधिकारी शामिल थे ।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
आजादी के 75वां अमृत महोत्सव के अवसर पर 16 जनवरी से 23 जनवरी 2022 तक प्रत्येक दिन सूर्य नमस्कार करने का भाजपा के कार्यक्रम के तहत रविवार को भाजपा के जिला उपाध्यक्ष विपिन मंडल के नेतृत्व में लोगों ने सूर्य नमस्कार सहित अन्य योगाभ्यास किया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
सदर अस्पताल शेखपुरा में डेडीकेटेड कोविड केयर वार्ड बनाया जाएगा ।सरकार के दिशा निर्देशों के तहत स्वास्थ विभाग ने इस संबंध में भूमि चयन कर निर्माण कार्य को लेकर राज्य समिति को लिख दिया है। समझ में इस संबंध में जानकारी देते हुए सिविल सर्जन डॉ पृथ्वीराज ने बताया कि सदर अस्पताल के प्रांगण में 50 बेड का कोविड केयर यूनिट बनाया जाएगा।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
बरबीघा प्रखंड अंतर्गत जयरामपुर थाना को घेर कर थाना के ऊपर जमकर पथराव करने और दो पुलिस कर्मियों को घायल कर दिए जाने के एक मामले में फरार चल रहे दो अभियुक्तों को पुलिस गिरफ्तार करने में सफलता पाई। छापामारी का नेतृत्व जयरामपुर थाना अध्यक्ष सह पुलिस अवर निरीक्षक मनोज कुमार झा ने किया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
Transcript Unavailable.
