शहर के वाइपास रोड से एक ट्रक चोरी के मामले में नगर थाना पुलिस द्वारा हिरासत में लिए गए एक कैदी की तबीयत शनिवार की सुबह अचानक बिगड़ जाने के कारण आनन-फानन में उसे पटना रेफर किया गया है। पिछले माह शहर से हुए ट्रक चोरी के मामले में शुक्रवार को जहानाबाद से एक अन्य कैदी को गिरफ्तार किया गया था। तबीयत बिगड़ने पर उसे आनन-फानन में सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां स्थिति गंभीर रहने पर पटना रेफर किया गया है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
