अगले 24 जनवरी सोमवार से सदर अस्पताल में पहली बार आर्थो विभाग का ओपीडी सेवा चालू किया जा रहा है। सिविल सर्जन डॉ पृथ्वीराज ने बताया कि इस जिला अस्पताल में हड्डी रोग का ओपीडी न रहने के कारण जिले के आम गरीब मरीजों को अपना इलाज करवाने निजी क्लीनिकों के साथ साथ दूसरे जिलों के क्लीनिकों और अस्पतालों का चक्कर लगाना पड़ रहा था। उन्होंने बताया कि जिले के चेवाड़ा प्रखंड के अंदौली स्थित अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में कार्यरत हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ राघव राज की तैनाती इस जिला अस्पताल में सप्ताह में तीन दिन की गई है। हड्डी रोग विशेषज्ञ प्रत्येक सप्ताह के सोमवार , बुधवार और शुक्रवार को इस अस्पताल में अपना ड्यूटी बजाएंगे। उन्होंने बताया कि निर्धारित तिथियों को विशेषज्ञ सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक लोगों का इलाज करेंगे। उधर सिविल सर्जन के इस फैसले पर लोगों ने उन्हें बधाई दी है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
आज मल्हीपुर गाँव में मैट्रिक के छात्रों को मोबाइल वाणी न्यूज एक्सप्रेस के बारे जानकारी दिया गया ।साथ ही मोबाइल वाणी में कॉल कर कार्यक्रम सुनाया गया। इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
भारत के स्वाभिमान गौरवशाली भारत के निर्माता चक्रवर्ती सम्राट अशोक के विरुद्ध अपमानजनक टिप्पणी को भारत की जनता कभी स्वीकार नहीं कर सकती है। नाटककार दया प्रकाश सिन्हा ने अपनी रचनाओं में और इस संदर्भ में दिए गए साक्षात्कार में उस महान शख्सियत के खिलाफ अभद्र और अपमानजनक टिप्पणी की है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
शेखोपुरसराय प्रखंड अंतर्गत बरबीघा थाना क्षेत्र के बीरपुर गांव में बिहार पुलिस में सिपाही परीक्षा की तैयारी कर रहे एक 24 वर्षीय युवक मोहित कुमार की कड़ाके की ठंड में दौड़ने के दौरान अचानक गिरकर बेहोश हो गया और उसकी मौत हो गई। ग्रामीणों से मिली सूचना में बताया गया कि बिहार पुलिस में नौकरी के लिए मोहित कुमार तैयारी कर रहा था । इसी बीच सुबह में वह टाटा चिमनी के आगे बने मैदान में दौड़ लगाता था । दौड़ने के दौरान कड़ाके की ठंड में वह बेहोश होकर गिर गया और अचानक उसकी मौत हो गई।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
घने कोहरे के बीच सोमवार की सुबह शेखपुरा - बरबीघा मुख्य सड़क मार्ग पर ट्रक और हाईवा के बीच भीषण भिडंत की घटना घटी। भिडंत इतना भीषण थी कि घटना के दौरान धमाके की तरह आवाज घटनास्थल से दो किलोमीटर की परिधि तक सुनाई दी। आवाज सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल की तरफ दौड़े आए। यह घटना सदर प्रखंड अंतर्गत हथियामा ओपी के बिहटा गांव के समीप घटी। घटना में दोनो वाहन के चालक बुरी तरह घायल हो गए। जबकि दोनो वाहन बुरी तरह छतिग्रस्त हो गया। घटनास्थल पर पहुंचे लोगों की सहायता से हाईवा में फंसे चालक को निकालकर इलाज हेतु सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।जहां उसकी हालत नाजुक देखते हुए पावापुरी रेफर कर दिया गया। घायल हाईवा चालक की पहचान नालंदा जिला अन्तर्गत अस्थावां थाना क्षेत्र के गिलानी गांव निवासी सिद्धेश्वर पासवान के पुत्र अवधेश पासवान के रूप में की गई है। जबकि भागने में सफल ट्रक चालक मुजफ्फरपुर जिला का बताया गया है।वहीं ट्रक का चालक भाग निकला। इस बाबत ओपी अध्यक्ष सह पुलिस अवर निरीक्षक अनिल कुमार सिंह ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त शेखपुरा की तरफ से गिट्टी लेकर बरबीघा की तरफ जा रहा था। जबकि हाईवा शेखपुरा की तरफ खाली तेज गति में वापस लौट रहा था।तभी बिहटा गांव के समीप तीक्ष्ण मोड़ पर दोनो वाहनों के बीच आमने - सामने की टक्कर हो गई। घने कोहरे के कारण इस तरह की घटना घटी। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त दोनो वाहनों को जब्त कर ली है।
नगर थाना पुलिस की गस्ती दल ने शहर के अरघौती पोखर के निकट एक कारोबारी को 5 लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार कर ली।इस बाबत नगर थाना अध्यक्ष विनोद राम ने बताया कि गिरफ्तार कारोबारी नगर के महादेवनगर मोहल्ला निवासी गोरेलाल राम का पुत्र रामरतन राम बताया गया है।जो कि शराबियों के बीच शराब की बिक्री किया करता था। उसके यहां से बरामद शराब को पुलिस ने जब्त कर ली। छापामारी का नेतृत्व नगर थाना के एएसआई नेपाली सिंह ने किया। इस संबंध में नगर थाना में एक प्राथमिकी दर्ज कर कारोबारी को जेल भेज दिया गया। जबकि अरियरी प्रखंड अंतर्गत बरसा गांव में छापामारी कर पुलिस ने कजरू मांझी नामक कारोबारी को एक लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार कर ली।छापामारी का नेतृत्व कसार थाना अध्यक्ष अजय कुमार ने किया। गिरफ्तार कारोबारी को बाद में पुलिस ने जेल भेज दी।
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
