Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
सदर प्रखंड अंतर्गत मेहूस गांव में मुखिया पद के चुनाव के बाद मतों की गिनती उपरांत विजय मुखिया पद प्रत्याशी जयराम सिंह के समर्थकों द्वारा की जा रही आतिशबाजी के विरोध में पराजित प्रत्याशी और निवर्तमान मुखिया के समर्थक हरि सिंह उर्फ विपिन कुमार द्वारा नव निर्वाचित मुखिया समर्थक एक ग्रामीण बबलू कुमार को गोली मार कर घायल कर दिया था। उक्त गोलीबारी के दौरान युवक को पेट में गोली लगी थी। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
शुक्रवार को नगर थाना परिसर में अधिकारियों की मौजूदगी में विभिन्न थाना और ओपी पुलिस द्वारा हाल के दिनों तस्करों के यहां से जब्त किए गए लगभग 1171 लीटर देसी और विदेशी शराब को नष्ट किया गया। इस सामूहिक विनष्टिकरण के दौरान अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कल्याण आनंद और उत्पाद अधीक्षक संजय कुमार चौधरी मौजूद थे। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
बता दें कि वर्ष 2019 में 37000 पदों पर निकाली गई रेलवे एनटीपीसी की भर्ती अभी तक पूरी नहीं की गई है और बता दें कि रेलवे के एक कैंडिडेट जो रेलवे का फार्म भरे थे जिनका नाम अखिलेश कुमार है यह बता रहे हैं कि या वैकेंसी वर्ष 2019 में निकाली गई थी और रेलवे मंत्रालय के द्वारा यह सूचना दी गई थी वर्ष 2019 के जून या जुलाई से एग्जाम करा लिया जाएगा और 2020 में कैंडिडेट को जॉब भी दे दिया जाएगा लेकिन रेलवे मंत्रालय ने गलत तरीके से वर्ष 2022 में रिजल्ट दिया है और वर्ष 2021 के अंतिम महीने में एग्जाम लिया था बता दें कि इससे पूर्व छात्रों ने यह भी बताया कि वर्ष 2020 में जब ट्विटर पर ट्रेंड कराया गया तो हम लोगों का एग्जाम वर्ष 2021 में लिया गया और अभी वर्ष 2022 में रिजल्ट दिया गया है अभी पूरे तरीके से धांधली किया गया है छात्रों के द्वारा बताया जा रहा है कि अगर इसी तरह से रहा तो हम छात्र रेलवे का चक्का जाम करेंगे और छात्रों के द्वारा बताया जा रहा है कि रेलवे मंत्रालय के द्वारा 20 गुना रिजल्ट रेलवे देने के लिए कहा गया था और रेलवे के द्वारा पांच से सात गुना ही रिजल्ट दिया गया है जिसे हम छात्रों को मौका नहीं मिल पाया नाही सीबीटी परीक्षा देने के लिए और ना ही जॉब पाने के लिए!
ग्रामवाणी के श्रोता अमिताभ कुमार ने मोबाइल वाणी के माध्यम से सवाल किया है कि क्या ई श्रम कार्ड बनवाने पर पैसा आता है ? क्या ई श्रम कार्ड के लिए वही मोबाइल नंबर होना चाहिए जो आधार कार्ड और बैंक पासबुक में है ?क्या तीनों में अलग नंबर हो सकता है ?ई श्रम कार्ड का लाभ कैसे मिलेगा ,इसकी जानकारी दें
सासाराम बिहार राज्य कार्यपालक सहायक सेवा संघ ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर गुरूवार को काला पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान जिला के विभिन्न कार्यालयों में कार्यरत कार्यपालक सहायकों ने काला पट्टी बांधकर काम काज किया। संघ के जिलाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि 17 से लेकर 31 जनवरी 2022 तक काला पट्टी बांधकर काम किया जाएगा।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
जदयू संसदीय बोर्ड के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा के साथ करोना प्रोटोकॉल का पालन करते हुए वर्चुअल बैठक बीती रात्रि में किया गया । जिसमें शेखपुरा जिला का प्रतिनिधित्व करने का जिम्मा प्रदेश आईटी सेल के नेता प्रेम कुमार गुप्ता को मिलाl इस बैठक में मुख्य अतिथि के तौर पर उपेंद्र कुशवाहा ने संबोधित करते हुए कहा कि इस करोना कॉल में हम सभी को खुद का भी और अगल बगल के लोग का भी ख्याल रखना चाहिए और जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकले और जितना ज्यादा से ज्यादा हो सके मास्क लगाकर हमेशा रहे और इस बीमारी से हम लोग लड़ सके । उन्होंने आईटी सेल के कार्यकर्ताओं में जोश भरने का काम किये। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
सीमावर्ती नालंदा जिला में जहरीली शराब पीने से दर्जन भर लोगों की मौत होने की घटना के बाद राज्य सरकार के सख्त निर्देशों के आलोक में उत्पाद विभाग सुदूरवर्ती नालंदा और लखीसराय जिला के सीमा पर अवस्थित घाटकुसुंभा के टाल क्षेत्र में लगातार तीन दिनों से सघन छापामारी अभियान चला रही है। इस बाबत उत्पाद अधीक्षक संजय कुमार चौधरी ने बताया कि तीन दिन पहले इस इलाके से तीन शराबियों को नशे की हालत में गिरफ्तार किए जाने के बाद शराब निर्माण के अड्डों पर छापामारी की जा रही है। उत्पाद निरीक्षक पीयूस कुमार के नेतृत्व में भारी संख्या में पुलिस बल और उत्पाद कर्मी अभियान को सफल बनाने में जुटे है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
निमोनिया रोग यानि सांस लेने में तकलीफ की बीमारी से शिशुओं के बचाव को लेकर दो दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न हुआ। प्रशिक्षण शिविर में जिले के सभी प्रखंडों के चिकित्सकों और स्टाफ नर्स को विस्तृत रूप में प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन सिविल सर्जन डॉक्टर पृथ्वीराज ने किया। शहर के त्रिमुहानी स्थित होटल अशोका के सभागार में आयोजित प्रशिक्षण शिविर में प्रशिक्षक के रूप में डॉ गजेंद्र , यूनिसेफ से डॉ शालिनी , डॉ संतोष और डॉ राघव राज शामिल थे। प्रशिक्षण शिविर में कहा गया कि जन्म के बाद लगातार छह माह तक मां का दूध पीने वाले बच्चों को इस रोग से ग्रसित होने की संभावना नहीं होती है। जबकि डब्बा का दूध या पानी मिलाकर गाय का दूध पीने वाले बच्चे इस रोग के संक्रमण में जल्दी आ जाते है। जिन शिशुओं की मां हाथ पैर धोकर अपने बच्चों को साफ सफाई में रहकर स्तनपान करवाती है। वैसे बच्चे भी इसके चपेट में कम आते है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
