जदयू संसदीय बोर्ड के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा के साथ करोना प्रोटोकॉल का पालन करते हुए वर्चुअल बैठक बीती रात्रि में किया गया । जिसमें शेखपुरा जिला का प्रतिनिधित्व करने का जिम्मा प्रदेश आईटी सेल के नेता प्रेम कुमार गुप्ता को मिलाl इस बैठक में मुख्य अतिथि के तौर पर उपेंद्र कुशवाहा ने संबोधित करते हुए कहा कि इस करोना कॉल में हम सभी को खुद का भी और अगल बगल के लोग का भी ख्याल रखना चाहिए और जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकले और जितना ज्यादा से ज्यादा हो सके मास्क लगाकर हमेशा रहे और इस बीमारी से हम लोग लड़ सके । उन्होंने आईटी सेल के कार्यकर्ताओं में जोश भरने का काम किये। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
