बिहार राज्य से संत कुमार न्यूज एक्सप्रेस मोबाइल वाणी के माध्यम से बताते हैं कि मकर संक्राति को लेकर चेनारी प्रखंड के विभिन्न बाजारों में तिलकुट की सोंधी महक से बाजार गुलजार है। बताते हैं कि शरद ऋतु में तिलकुट का जवाब नहीं। चीनी या गुड़ से हैंडमेड निर्मित यह स्वादिष्ट मिठाई हरेक तबके के लेागों की पसंदीदा है। हल्की मिठास, खास्ता और सोंधी महक इसकी विशेष खसियत है। शहर से लेकर देहात तक इसकी बिक्री होती है। चेनारी बाजार में दशकों पूर्व कृषमोहन गुप्ता के तिलकुट की चर्चा घर-घर होती है। हलांकि अब यह व्यवसाय बाजार के कई लोग कर रहे हैं। और बता दे कि आज चेनारी बाजार में तिलकुट दुकानों पर काफी भीड़ देखा गया जिसमें कोविड-19 का भी पालन नहीं किया जा रहा है!