बिहार राज्य के रोहतास जिला के सासाराम प्रखंड से मोबाइल वाणी संवाददाता मुन्ना कुमार जानकारी दे रहे हैं की ग्राम पंचायत मोकर में आयुष्मान कार्ड और श्रम कार्ड का कैंप लगाया जा रहा है। इस कैंप में 12:00 बजे से कार्ड बनाने का कार्य शुरू किया जाएगा। जिन लोगों का भी कार्ड नहीं बना है, उन्हें इस कैंप में कार्ड बना कर दिया जायेगा विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
जी हां अचानक तेज आंधी व पानी के आ जाने से चेनारी नगर पंचायत के बनौली, लांजी, हट्टा, भरन्दुआ व चेनारी मे कई जगहों पर पानी का जमावड़ा देखने को मिला साथ ही चेनारी बाजार की नाला भी जाम हो जाने के कारण रोड पर ही पानी देखा गया वही आंधी भी बहुत तेज थी लगभग डेढ़ सौ से 200 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही थी इससे कहीं बिजली का तार टूट गया तो कहीं बहुत सारे पेड़ पौधे टूट कर गिर पड़े इससे चेनारी नगर पंचायत के लोगों को बहुत सारी परेशानियों का सामना करना पड़ा धन्यवाद आप सुन रहे मोबाइल वाणी न्यूज़ एक्सप्रेस से मैं जयशंकर राज।
मैं प्रिंस कुमार बिहार मोबाइल वाणी न्यूज़ एक्सप्रेस चेनारी मल्हीपुर रोड में आंधी आने से कई पेड़ टूटकर गिरा जिससे वाहनों को आवागमन करने में दिक्कत हो रही है सिंचाई विभाग से निवेदन है कि जल्द ही स्मरण को हटाया जाए धन्यवाद
मैं प्रिंस कुमार बिहार मोबाइल वाली न्यूज़ एक्सप्रेस चेनारी ब्लॉक में कृषि विभाग में किसानों का बीज वितरण किया गया सरिता कुमारी कृषि समन्वयक के पद पर पंजीयन की साथ ही किसानों को बीज वितरण की धन्यवाद
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
गर्मी का मौसम खत्म होते ही शहर में बिजली की आंख मिचौली शुरू हो गई है, जिसने एक बार फिर लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। बीते चार दिनों से विद्युत आपूर्ति बार-बार बाधित हो रही है। हर साल गर्मी के दिनों में विभिन्ना कारणों से विद्युत सप्लाई व्यवस्था प्रभावित होती है, जिसका खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ता है। साथ ही साथ सबसे ज्यादा तो उन बच्चों की परेशानी हो रही है जिनको गर्मी की छुट्टी मिली हुई है इस गर्मी की छुट्टी में सबसे अधिक परेशान स्कूली बच्चे हैं जिनको अपने विद्यालय से विभिन्न प्रकार की गतिविधियों को दिया गया है घर से कर कर लाने के लिए वहीं कुछ छात्रों के से इंटरव्यू के द्वारा हमने जाना कि काफी परेशानियां हो रही है इस बिजली की आंख मिचौली से
बिहार राज्य के रोहतास जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता रंजीत कुमार ने जानकारी दी की चेनारी बाजार में नाला साफ़ नहीं किये जाने का खामियाजा आज बारिश होने के बाद राहगीरों को उठाना पड़ा। नाले का पानी सड़क पर आ गया जिससे राहगीरों को आने-जाने में काफी कठिनाईयों का सामना करना पड़ा
बिहार राज्य के रोहतास जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता रंजीत कुमार ने जानकारी दी की ग्राम सिंहपुर में आज बारिश होने से ग्रामीणों के घर में पानी घुस गया है। यहां पर अभी तक नली नहीं बनाया गया है।जिसके कारण ग्रामीणों को कई प्रकार की समस्या आ रही है। इस समस्या से मुखिया को भी अवगत कराया गया। लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं निकला है
बिहार राज्य के रोहतास ज़िला के चेनारी प्रखंड के मल्हीपुर पंचायत के ग्राम सिंघपुर से सचिन कुमार ,मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि ग्रामीण क्षेत्रों में छोटे बच्चे कुपोषण के शिकार अधिक होते है साथ ही इनमें पानी की कमी भी देखा जाता है। ग्रामीण क्षेत्रों में चापाकल की सुविधा बहुत कम है और बच्चे जो स्कूल में पढ़ने जाते है वहां भी उन्हें अच्छा पानी पीने को नहीं मिल पाता है। ऐसे में बच्चों की स्वास्थ्य पर बात आ जाती है। अगर बच्चा बीमार भी पड़ता है तो प्रधान द्वारा भी कोई सहायता नहीं मिल पाती है। सरकारी अस्पताल में भी दवाइयों का अभाव रहता है जिस कारण शहरों में जाना पड़ता है
