Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

जी हां बता दे कि चेनारी नगर पंचायत के वार्ड संख्या 13, 7 व 8 मे चेनारी नगर पंचायत के सफाई कर्मी नहीं पहुंच रहे हैं जिससे लोगों को परेशानियां उत्पन्न हो गई है परेशानियां यह है कि नाली का गंदा पानी सड़क पर आ गया है जिससे आने जाने वाले लोगों का चलना मुश्किल हो गया है वहीं कुछ लोगों से जाना तो उन्होंने बताया कि पिछले एक हफ्ता से सफाई कर्मी नहीं पहुंच रहे हैं इसलिए यह समस्या उत्पन्न हुआ है

चेवाडा़ थाना क्षेत्र अंतर्गत चकंद्रा पंचायत के बरारी गांव गांव गुरुवार के दिन एक 35 वर्षीय युवक अनिल मांझी करंट की चपेट में आने से झुलस कर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक गांव के बच्चू मांझी का पुत्र बताया गया है। घटना के बाद परिजनों ने ग्रामीणों की सहायता से उसे इलाज हेतु सदर अस्पताल शेखपुरा में भर्ती कराया है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

गुरुवार को केनरा बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) शेखपुरा में दस दिवसीय मुर्गी पालन प्रशिक्षण का समापन समारोह आयोजित कर 28 युवाओं को प्रमाण पत्र आरसेटी निदेशक अश्विनी कुमार एवम् वरीय संकाय सदस्य रघुवीर कुमार के द्वारा दिया गया। इस मौके पर निदेशक के द्वारा बताया गया कि प्रशिक्षण उपरांत आप लोग खुद का मुर्गी फर्म स्थापित करे । विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

शेखोपुरसराय थाना क्षेत्र के शेखोपुरसराय - शेखपुरा मुख्य सड़क मार्ग किनारे नीमी गांव के समीप महेश स्थान की तरफ से शेखपुरा की तरफ तेज गति में आ रहे एक JCB मशीन असंतुलित होकर सड़क किनारे खेत में जा कूदा। घटना के दौरान ईख की खेत में अपनी फसल का कोढनी कर रहे एक 55 वर्षीय किसान अरविंद सिंह को जेसीबी ने रौंद डाला।घटना में किसान बुरी तरह घायल हो गए। घटना में किसान के कमर की हड्डियां बुरी तरह टूट गई।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

बिहार राज्य से हमारे संवाददाता ,मोबाइल वाणी के माध्यम से बताते है कि ग्राम सरैया में ई श्रम कार्ड और आयुष्मान कार्ड का कैंप लगाया गया है। इस कैंप में काफी लोग ई श्रम कार्ड और आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए आये हैं। आयुष्मान कार्ड से एक परिवार को पाँच लाख तक का ईलाज निःशुल्क होता है। इस कार्ड में जो भी अस्पताल है रजिस्ट्रड होंगे उसमें आप अपना और अपने परिवार का ईलाज आसानी से करवा सकते हैं।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

बिहार राज्य के रोहतास ज़िला के चेनारी प्रखंड से यशवंत कुमार ,मोबाइल वाणी के माध्यम से बताते है कि चेनारी नगर पंचायत क्षेत्र के विभिन्न गली मोहल्लों में बरसात के दिनों में सड़क पर पानी न जमे ,इसको लेकर सफ़ाई शुरू की गई है । लोगों ने नोटिस के माध्यम से समस्या को चेनारी नगर पंचायत के अधिकारियों से अवगत कराया था। अधिकारियों ने जल्द ही इस समस्या से निपटने के लिए नाली की साफ सफाई शुरू कर दिया गया है। बृहस्पतिवार को चेनारी नगर पंचायत के पुरानी मछली मंडी के समीप नगर पंचायत के सफाई कर्मियों ने साफ सफाई शुरू कर दिया हैं।