बिहार राज्य के रोहतास ज़िला के चेनारी प्रखंड से यशवंत कुमार ,मोबाइल वाणी के माध्यम से बताते है कि चेनारी नगर पंचायत क्षेत्र के विभिन्न गली मोहल्लों में बरसात के दिनों में सड़क पर पानी न जमे ,इसको लेकर सफ़ाई शुरू की गई है । लोगों ने नोटिस के माध्यम से समस्या को चेनारी नगर पंचायत के अधिकारियों से अवगत कराया था। अधिकारियों ने जल्द ही इस समस्या से निपटने के लिए नाली की साफ सफाई शुरू कर दिया गया है। बृहस्पतिवार को चेनारी नगर पंचायत के पुरानी मछली मंडी के समीप नगर पंचायत के सफाई कर्मियों ने साफ सफाई शुरू कर दिया हैं।