बिहार राज्य के रोहतास ज़िला के चेनारी प्रखंड से सचिन कुमार ,मोबाइल वाणी के माध्यम से बताते है कि मल्हीपुर ग्राम में मुख्य सड़क पर जाने वाले रास्ते में मिट्टी गिरवा दिए जाने से जाम लग गया है। आने जाने में लोगों को बहुत समस्या हो रही है। साथ ही बारिश भी शुरू हो चुकी है ,अगर ऐसे ही मिट्टी रही तो बारिश के कारण सड़क पर मिट्टी फ़ैल सकता है और समस्या बढ़ सकती है
जिला कृषि विज्ञान केंद्र अरियरी में भी गरीब कल्याण सम्मेलन के अंतर्गत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देशभर में चलाए जा रहे . कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों से सीधा संपर्क स्थापित करने के कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें जिले के लगभग 50 की संख्या में किसान एवं कृषि विभाग के पदाधिकारी शामिल हुए। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
जिले के कृषि विज्ञान केंद्र में बकरी पालन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किसानों का छह दिवसीय प्रशिक्षण शुरू किया गया है।इस प्रशिक्षण शिविर में जिले के कुल 35 किसानों में दो महिला किसान भी प्रशिक्षण ले रही है। कृषि विज्ञान केंद्र के पशुपालन वैज्ञानिक डॉ विद्याशंकर सिन्हा द्वारा किसानों को बकरी पालन का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
मैं प्रिंस कुमार बिहार मोबाइल वाणी न्यूज़ एक्सप्रेस किसानों का बीज मिलना ब्लॉक में शुरू हो गया है जो भी किसान बीज लेना चाहते हैं उन किसानों के लिए खुशखबरी है जो केवल पंजीयन से बीज का लाभ उठा सकते हैं कृषि समन्वयक के पास जाकर ब्लॉक में
नगर पंचायत चुनाव को ले मतदाता सूची के प्रारूप का प्रकाशन होते ही नगर पंचायत चुनाव की सरगर्मी बढ़़ गई है। बड़ी संख्या में पूर्व पार्षद, मुख्य व उपमुख्य पार्षद और भावी प्रत्याशियों में मतदाता सूची में मतदाताओं के नाम दर्ज करवाने को ले अफरा-तफरी मच गई है। वहीं चेनारी नगर पंचायत की जनता भी मतदाता सूची में नाम जुड़वाने को लेकर कई प्रत्याशियों के हाथ पैर भरने लगे हैं ताकि उनका नाम मतदाता सूची में जुड़ जाए और वह आने वाले नगर पंचायत चुनाव में अपना भागीदारी दे सके
Transcript Unavailable.
जिला पुलिस ने नगर थाना अंतर्गत जियनबीघा गांव में 28 मई के गोलीबारी की घटना को लेकर गांव के 18 लोगों को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में पुलिस द्वारा घटना के दिन ही भारतीय दंड विधान की धारा 147, 148, 149 ,323 ,337 ,307 353 और आर्म्स एक्ट की धारा 27 के तहत प्राथमिकी दर्ज की थी। इस संबंध में प्रेस विज्ञप्ति जारी कर एसपी कार्तिकेय शर्मा ने बताया कि बिजली के नंगे तार से भैंस को करंट लगने से हुए विवाद में दो समाज के पक्षों द्वारा गोली फायरिंग एवं हाथ में लाठी डंडा एवं रड तथा ईट पत्थर से एक दूसरे पर हमला करने की घटना की गई थी। जिस संबंध में गांव के दशरथ पासवान, कृष्ण पासवान, अरविंद कुमार ,सुरेश प्रसाद ,सर्वेश कुमार, धुरी पासवान, सिकंदर पासवान, शिवनंदन पासवान, विनोद पासवान ,पंकज पासवान ,सकजीवन पासवान ,उमेश पासवान, दामोदर प्रसाद, राकेश कुमार ,गौतम कुमार ,विद्यासागर, बाल्मीकि प्रसाद और उदय कुमार को गिरफ्तार किया गया है सभी को जेल भेजने की तैयारी की जा रही है । इस बीच बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने गिरफ्तारी के दौरान रात में महिलाओं के साथ गांव में पुलिस बल पर बदसलूकी का आरोप लगाया है ।इसे लेकर महिलाओं का एक समूह सोमवार को समाहरणालय पहुंचकर डीएम और एसपी से इस मामले में पुलिस की शिकायत की। हालांकि पुलिस ने इस प्रकार के किसी भी ज्यादती से इनकार किया है। बताया गया कि 2 दिन पहले इस घटना में पुलिस को शांति स्थापित करने को लेकर भारी मशक्कत करना पड़ा था। पुलिस ने गांव में दंगा रोधी पुलिस और वज्र वाहन भेजकर स्थिति पर काबू पाया था।
गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने सदर प्रखंड अंतर्गत हथियावा पुलिस ओपी क्षेत्र के बिहटा गांव में पुलिस ने सघन छापामारी अभियान चलाकर जानलेवा हमले जैसे एक संगीन मामले में दस वर्षों से आरोपी उमेश यादव को गिरफ्तार करने में सफलता पाई।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
सोमवार के दिन स्थानीय नगर थाना पुलिस ने जिले के शेखपुरा - लखीसराय मुख्य सड़क मार्ग पर नीरपुर मोड़ के समीप अवैध हथियार के साथ दो युवकों को गिरफ्तार कर ली। यह गिरफ्तारी नगर परिषद क्षेत्र के जमुआरा गांव के सामने की गई। पकड़े गए युवको की पहचान जमुआरा गांव के अनिल चौधरी के पुत्र साजन कुमार और अनिल यादव के पुत्र बिजली कुमार के रूप में की गई। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
कोरोना महामारी से अनाथ हुए बच्चों को पीएम केयर्स मद से 10 - 10 लाख रुपए की अनुग्रह राशि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दिया गया । प्रधानमंत्री ने अनाथ हुए इन बच्चों को आयुष्मान भारत योजना के तहत पांच लाख रुपए तक के मुफ्त इलाज के लिए गोल्डन कार्ड भी उपलब्ध कराएं ।इस योजना के अंतर्गत जिले के 2 बच्चों को यह लाभ दिया गया । इसे लेकर समाहरणालय के एनआईसी में बच्चों ने प्रधानमंत्री का संबोधन भी सुना ।एनआईसी में इस अवसर पर स्थानीय विधायक विजय सम्राट , डीएम सावन कुमार के साथ-साथ बाल संरक्षण इकाई के डॉ अर्चना कुमारी, श्रीनिवास आदि भी उपस्थित थे। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
