कोरोना महामारी से अनाथ हुए बच्चों को पीएम केयर्स मद से 10 - 10 लाख रुपए की अनुग्रह राशि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दिया गया । प्रधानमंत्री ने अनाथ हुए इन बच्चों को आयुष्मान भारत योजना के तहत पांच लाख रुपए तक के मुफ्त इलाज के लिए गोल्डन कार्ड भी उपलब्ध कराएं ।इस योजना के अंतर्गत जिले के 2 बच्चों को यह लाभ दिया गया । इसे लेकर समाहरणालय के एनआईसी में बच्चों ने प्रधानमंत्री का संबोधन भी सुना ।एनआईसी में इस अवसर पर स्थानीय विधायक विजय सम्राट , डीएम सावन कुमार के साथ-साथ बाल संरक्षण इकाई के डॉ अर्चना कुमारी, श्रीनिवास आदि भी उपस्थित थे। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।