शनिवार को जदयू के पूर्व विधायक वर्तमान अध्यक्ष रणधीर कुमार सोनी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल होकर आभार प्रकट यात्रा में चांदनी चौक से पैदल चल कर दल्लू चौक पहुंचे। सभी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने नीतीश कुमार जिंदाबाद के नारे भी लगाए। सामाजिक न्याय की धारा को मजबूत करते हुए जातिगत गणना हेतु मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार सरकार द्वारा लिए गए ऐतिहासिक निर्णय के समर्थन में आभार प्रकट यात्रा निकाला गया।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
रोहतास रेलवे अब अपने बड़े स्टेशनों से साथ-साथ छोटे स्टेशनों पर भी स्थानीय उत्पादों की ब्राडिंग करने जा रहा है. इसका मकसद स्थानीय उत्पादों को तैयार करने में लगे लोगों के जीवन स्तर में आर्थिक बदलाव लाना और स्वदेशी को बढ़ावा देना है. अब बड़े स्टेशनों के साथ-साथ छोटे स्टेशनों के प्लेटफार्मों पर स्थानीय उत्पादन की सामान उपलब्ध होंगे. इसके लिए रेलवे देश भर के 5328 स्टेशनों पर वन स्टेशन वन प्रोडक्ट (ओएसओपी) योजना को प्रारंभ करने जा रहा है. इस योजना के तहत पंडित दीन दयाल रेल मंडल के 35 रेलवे स्टेशनों को चुना गया है. जिसमें रोहतास जिले के पांच रेलवे स्टेशन शामिल हैइससे स्थानीय भारतीय उत्पादों को देशभर में पहचान मिलेगी व उनका बाजार व्यापक होगा. रेलवे के इतिहास में पहली बार कियोस्क लगाने के लिए पंद्रह दिनों की महज एक हजार रुपये फीस ली जाएगी. रेल मंत्रालय ने देश भर के 16 जोन में इस संबंध में निर्देश जारी कर स्टेशनों की सूची भी जारी कर दी है. इस योजना के तहत स्वयं सहायता समूह, स्वैच्छिक सेवा संगठन, सहकारी समितियां इस योजना में शामिल हो सकते है. यदि एक स्टेशन पर दो लोग आवेदन करते हैं, तो लॉटरी सिस्टम से ड्रा निकाला जाएगा..
Transcript Unavailable.
बिहार राज्य के रोहतास ज़िला के चेनारी प्रखंड के मल्हीपुर पंचायत के सिंघपुर ग्राम से प्रिंस कुमार ,मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि सिंघपुर ग्राम में नल जल योजन के तहत पानी लोगों को नहीं मिल पा रहा है। पीएचडी द्वार लगाई गई टंकी बिगड़ी हुई है केवल छह माह ही चली। कोई भी अधिकारी इस पर ध्यान नहीं दे रहे है। वार्ड 10 में केवल एक ही चापाकल है जिससे लोग पानी ला रहे है। इससे बहुत समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है
Transcript Unavailable.
बिहार राज्य के रोहतास ज़िला के चेनारी प्रखंड के मल्हीपुर पंचायत ले सिंघपुर ग्राम से प्रिंस कुमार की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से ग्रामीणों से हुई। इन्होने बताया कि वार्ड 10 में पीएचडी द्वारा जो नल जल योजना के तहत तीन चार टंकी लगाया गया है ,वो केवल छह महीना चल कर अब बंद हो गया है। टंकी का पाइप खुला हुआ है जिस कारण ग्रामीण सही से पानी नहीं ले पा रहे है।जहाँ बोर हुआ है , टंकी का एक हेड चलता है जिससे कुछ ही लोगों को पानी नसीब हो रहा है। एक अन्य ग्रामीण का कहना है कि पानी की बहुत समस्या हो रही है
प्रखंड विकास पदाधिकारी चेवाड़ा के द्वारा विभागीय निदेश के आलोक में चेवाड़ा प्रखंड अंतर्गत एकरामा पंचायत के तत्कालीन मुखिया पिंकु कुमार के विरूद्ध नीलाम पत्रवाद दायर किया गया है। इसके आलोक में जिला पदाधिकारी सावन कुमार द्वारा पिंकु कुमार के विरूद्ध बिहार एवं उड़ीसा माँग वसूली अधिनियम 1914 के संगत प्रावधानों के तहत जिला नीलाम पत्र पदाधिकारी को आवश्यक कार्रवाई करते हुए उनके चल-अचल संपत्तियों के कुर्कीं/जब्ती करने का आदेश दिया गया है। इसकी जानकारी जिला सूचना एवम जनसंपर्क पदाधिकारी सह वरीय उप समाहर्ता सोनी कुमारी ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर पत्रकारों को दी।पूरी जानकारी के लिए लिंक को अभी क्लिक करें।
स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत विमान पंचायत के तेजा बीघा गांव स्थित बघार में शुक्रवार की शाम तेज बारिश के साथ हुए वज्रपात की घटना में एक 50 वर्षीय किसान मोहन चौहान की मौत हो गई।मृतक तेजाबीघा गांव निवासी तेजा चौहान के पुत्र बताए गए है।ग्रामीणों ने बताया कि वे अपनी खेत में लगी मूंग की तैयार फसल से मूंग तोड़ रहे थे।तभी अचानक तेज बारिश आ गई। बारिश में भीगने के भय से वे खेत से निकल कर बघार में लगे एक पेड़ के नीचे जा कर बैठ गए।तभी वज्रपात की घटना घटी। घटना में वे बुरी तरह झुलस गए और घटना स्थल पर ही उनकी मौत हो गई। बघार में अपने खेतों में काम कर रहे ग्रामीणों की नजर उनके ऊपर पड़ी। तब वे लोग इसकी सूचना घर वालों को दी। घटना की सूचना मिलने के बाद अरियरी थाना अध्यक्ष सह पुलिस अवर निरीक्षक अरविंद कुमार ने मृतक की लाश को जब्त करने थाना से दारोगा ऋषभ यादव और उमेश सिंह के नेतृत्व में पुलिस बलों को घटना स्थल पर भेजा। घटना स्थल पर पहुंचकर पुलिस टीम मृत किसान की लाश को जब्त कर ली। घटना के संबंध में एक यूडी केस अरियरी थाना में अंकित किया गया है। पुलिस ने मृतक की लाश को जब्त कर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल शेखपुरा भेजने की तैयारी में जुट गई है। उधर घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसर गया है। घर वालों का रोते रोते बुरा हाल हो गया है।पूरी जानकारी के लिए लिंक को अभी क्लिक करें।
शुक्रवार को शेखपुरा विधानसभा के बूथ लेबल ऑफिसर यानि बीएलओ का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। अरियरी प्रखंड के सभागार में बीडीओ ने प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षण के दौरान बीएलओ किए बेहतर कार्य करने को लेकर बीडीओ ने सभी को बधाई देते हुए हौसला अफजाई का प्रयास किया। इस अवसर पर बीडीओ ने बताया कि जिला में शत-प्रतिशत कार्य करने वाला अरियरी पहला प्रखंड है। जिसके कारण जिले की रैंकिंग पूरे राज्य में अव्वल रहा ।उन्होंने सभी बीएलओ को पूर्व की तरह ही चुनाव आयोग के सभी कार्यों का बूथ लेवल पर निष्पादन करते रहने की अपील की।पूरी जानकारी के लिए लिंक को अभी क्लिक करें।
Transcript Unavailable.
